गोवर्धन पूजा का न्योता न मिलने पर कुल्हाड़ी से हमला कर सिर फाड़ दिया
Summary
Spread the loveप्रयाग भारत, सीधी: मध्य प्रदेश के सीधी जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। गोवर्धन पूजा का न्योता न मिलने पर एक पड़ोसी परिवार ने आमंत्रण देने वालों पर ही कहर बरपा दिया। […]
More On prayagbharat
- देहरादून रोड पर इलेक्ट्रिक स्कूटी बनी आग का गोला, मची अफरा-तफरी
- रुड़की में भीषण सड़क हादसा : कंपनी की बस ने बाइक को मारी टक्कर, दो मजदूरों की मौत
- हरिद्वार में सूखी नदी बनी आफत, तेज बहाव में बहीं दो कारें ; पुलिस ने रेस्क्यू कर निकाला
- चकराता में दर्दनाक सड़क हादसा : अनियंत्रित कार पलटी, 24 वर्षीय युवक की मौत
- बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी केस: मुख्य आरोपी प्रमोद नौटियाल 31 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर, जांच तेज
प्रयाग भारत, सीधी: मध्य प्रदेश के सीधी जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। गोवर्धन पूजा का न्योता न मिलने पर एक पड़ोसी परिवार ने आमंत्रण देने वालों पर ही कहर बरपा दिया। घटना रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र के खड्डी गांव की है, जहां यशोदा यादव, उसके पति सुखलाल यादव और बेटे मोले यादव ने मिलकर 27 वर्षीय सूरज मिश्रा पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।
इतना खौफनाक वार किया गया कि कुल्हाड़ी सूरज के सिर में फंस गई, जो करीब चार घंटे बाद निकाली जा सकी। सूरज अपनी बहन स्वाति मिश्रा के घर पूजा में शामिल होने आए थे, लेकिन यशोदा यादव के परिवार को निमंत्रण नहीं मिला था, जिससे वे आगबबूला हो गए।
रात 9:30 बजे पूजा खत्म होने के बाद यादव परिवार ने पत्थरबाजी और गाली-गलौज शुरू कर दी। सूरज ने रोकने की कोशिश की, तो तीनों ने मिलकर हमला कर दिया। गंभीर हालत में सूरज को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की कोशिशों के बावजूद बुधवार दोपहर उसकी मौत हो गई।
फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक निमंत्रण की अनदेखी… और तीन जिंदगियाँ बर्बाद!