रेलवे भर्ती बोर्ड की परीक्षा : नकल के लिए लाई गई पर्ची बरामद, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
Summary
ख़बर शेयर करें -प्रयाग भारत, देहरादून : रेलवे भर्ती बोर्ड की कंप्यूटर-आधारित परीक्षा में नकल के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त के पास से परीक्षा में नकल के लिए लाई गई पर्ची बरामद हुई है। वहीं, […]
More On prayagbharat
- Ankita Bhandari केस: माता-पिता के दिल्ली पहुंचने की भनक नहीं लगी, पौड़ी के LIU इंस्पेक्टर सस्पेंड
- Uttrakhand में ‘गधे-घोड़े’ बयान पर सियासत तेज, गणेश गोदियाल ने मथुरा दत्त जोशी का नाम लेकर BJP पर कसा तंज
- Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार
- Rahul Gandhi का ऐलान, 12 अक्टूबर को फिर सड़कों पर उतरेगा INDIA गठबंधन; मोदी सरकार पर साधा निशाना
- Rajaji टाइगर रिजर्व में वन्यजीव सप्ताह, हथिनी अरुंधती को दी श्रद्धांजलि; 14 लोको पायलट और 50 वनकर्मी
प्रयाग भारत, देहरादून : रेलवे भर्ती बोर्ड की कंप्यूटर-आधारित परीक्षा में नकल के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त के पास से परीक्षा में नकल के लिए लाई गई पर्ची बरामद हुई है। वहीं, प्रकरण में शामिल अन्य कई लोगों के नाम सामने आए हैं। बताया गया कि परीक्षा में पास कराने के एवज में गिरफ्तार अभियुक्त की हरियाणा में एक व्यक्ति से चार लाख रुपये में डील हुई थी।
प्रकरण में किसी संगठित गैंग के शामिल होने और परीक्षा में नकल के लिए प्राइवेट मैसेंजर एप का इस्तेमाल किया जाना भी सामने आया है।
बता दें कि यशवीर पुत्र स्व. गिरधारी निवासी ग्राम श्रीकोट पो. पुरोला जिला उत्तरकाशी (वेन्यू कमांडिंग आफीसर) ने लिखित तहरीर दी कि दो दिसंबर को आईकैट सोल्यूशन परीक्षा केंद्र सहारनपुर रोड, पटेलनगर में भारतीय रेलवे बोर्ड की केंद्रीय ऑनलाइन परीक्षा में द्वितीय पाली की परीक्षा के दौरान एक अभ्यर्थी विवेक(22) पुत्र साधुराम निवासी अचीना चरखी दादरी, हरियाणा की परीक्षा कक्ष में गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत होने पर तलाशी ली गई। इस दौरान उसके पास से एक नकल पर्ची बरामद हुई, जो उक्त परीक्षार्थी परीक्षा के दौरान नकल करने के लिये अपने साथ लाया था। इसके आधार पर आरोपी युवक को गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में उसने बताया कि परीक्षा में पास कराने के लिये हरियाणा में शर्मा नाम के एक व्यक्ति से उसकी चार लाख रुपये में बात हुई थी। उसके द्वारा परीक्षा से पूर्व परीक्षा केंद्र के पास तीन व्यक्तियों की पहचान बताते हुए अभियुक्त को उनसे मिलने के लिये कहा गया था। परीक्षा से पूर्व उक्त व्यक्तियों से मुलाकात के दौरान उनके द्वारा अभियुक्त के मोबाइल पर एक एप डाउनलोड करते हुए उस एप के माध्यम से परीक्षा से संबंधित उत्तर उसे एक पर्ची पर लिख कर दिये थे, जिसे वह अपने जैकेट के आस्तीन में छिपाकर अंदर ले गया था, लेकिन परीक्षा कक्ष में हुई चेकिंग के दौरान पकड़ा गया।
प्रकरण में किसी संगठित गैंग का सम्मिलित होना और नकल के लिये प्राइवेट मैसेन्जर एप का प्रयोग किया जाना प्रकाश में आया है। प्रकरण से जुडे सभी पहलुओं तथा अभियुक्त से जुडे सभी लिंको पर पुलिस द्वारा गहनता से विवेचना की जा रही है।