हल्द्वानीः संदिग्ध हालात में व्यापारी दंपत्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
Summary
ख़बर शेयर करें -प्रयाग भारत, नैनीताल : उत्तराखंड के नैनीताल जिले से आत्महत्या का मामला सामने आया है। जहां, हल्द्वानी में व्यापारी दंपत्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों का शव घर के प्रथम तल में अलग-अलग कमरों में […]
More On prayagbharat
- Kumaon : भैया दूज से पहले कुमाऊं में निभाई गई सदियों पुरानी अन्नकूट परंपरा, पारंपरिक तरीके से महिलाओं ने कूटे च्यूड़े
- Ankita Bhandari केस: माता-पिता के दिल्ली पहुंचने की भनक नहीं लगी, पौड़ी के LIU इंस्पेक्टर सस्पेंड
- Uttrakhand में ‘गधे-घोड़े’ बयान पर सियासत तेज, गणेश गोदियाल ने मथुरा दत्त जोशी का नाम लेकर BJP पर कसा तंज
- Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार
- Rahul Gandhi का ऐलान, 12 अक्टूबर को फिर सड़कों पर उतरेगा INDIA गठबंधन; मोदी सरकार पर साधा निशाना
प्रयाग भारत, नैनीताल : उत्तराखंड के नैनीताल जिले से आत्महत्या का मामला सामने आया है। जहां, हल्द्वानी में व्यापारी दंपत्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों का शव घर के प्रथम तल में अलग-अलग कमरों में पंखे से लटके हुए मिले। बुधवार सुबह घर के परिनजों ने यह सब देखा तो उनके होश उड़ गए। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
फंदे से लटका मिला दंपत्ति का शव
यह पूरा मामला जिले के लालकुआं के हल्दूचौड़ इलाके का है। जहां मशहूर व्यवसायी दुमका ट्रेडर्स के मालिक रमेश दुमका (65 वर्षीय) ने अपनी पत्नी कमला दुमका (50 वर्षीय ) के साथ देर रात घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब परिजन सोकर उठे तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने पुलिस वालों को तुरंत घटना की सूचना दी।
छानबीन में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। छानबीन के दौरान पता चला है कि मेश दुमका लंबे समय से आर्थिक तंगी और कर्ज के बोझ से परेशान थे। कहा जा रहा है कि इसी तनाव के चलते दंपत्ति ने यह खौफनाक कदम उठाया। फिलहाल पूरे मामले की छानबीन चल रही है।