खटीमा में मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर बड़ा एक्शन, देवभूमि में अपराधियों की कोई जगह नहीं
Summary
ख़बर शेयर करें – ऑपरेशन बुलडोजर के बाद अब ऑपरेशन लंगड़ा अपराध करोगे तो जाओगे जेल, संपत्ति पर भी चलेगा बुलडोजर प्रयाग भारत, खटीमा: देवभूमि में अपराधियों की कोई जगह नहीं। ऑपरेशन लंगड़ा और बुलडोजर एक्शन ने यह साबित कर […]
More On prayagbharat
- Ankita Bhandari केस: माता-पिता के दिल्ली पहुंचने की भनक नहीं लगी, पौड़ी के LIU इंस्पेक्टर सस्पेंड
- Uttrakhand में ‘गधे-घोड़े’ बयान पर सियासत तेज, गणेश गोदियाल ने मथुरा दत्त जोशी का नाम लेकर BJP पर कसा तंज
- Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार
- Rahul Gandhi का ऐलान, 12 अक्टूबर को फिर सड़कों पर उतरेगा INDIA गठबंधन; मोदी सरकार पर साधा निशाना
- Rajaji टाइगर रिजर्व में वन्यजीव सप्ताह, हथिनी अरुंधती को दी श्रद्धांजलि; 14 लोको पायलट और 50 वनकर्मी
- ऑपरेशन बुलडोजर के बाद अब ऑपरेशन लंगड़ा
- अपराध करोगे तो जाओगे जेल, संपत्ति पर भी चलेगा बुलडोजर
प्रयाग भारत, खटीमा: देवभूमि में अपराधियों की कोई जगह नहीं। ऑपरेशन लंगड़ा और बुलडोजर एक्शन ने यह साबित कर दिया है कि अपराध करोगे तो जमीन से आसमान तक छिपने की जगह नहीं मिलेगी। जेल तो जाना ही होगा, संपत्ति भी नेस्तनाबूत कर दी जाएगी।
दो दिन पहले खटीमा में एक हत्या के बाद पुलिस प्रशासन की कार्रवाई ने अपराधियों में खलबली मचा दी है। एक मुठभेड़ के बाद पुलिस ने हत्याकांड के मुख्य आरोपी हाशिम को 24 घंटे के भीतर मुठभेड़ के बाद झनकट से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के ऑपरेशन में हाशिम के पैर में गोली लगी है। उसके पास से 315 बोर का एक तमंचा और दो कारतूस भी बरामद किए गए हैं।
आपको बता दें कि शुक्रवार रात खटीमा में रोडवेज बस स्टैंड के पास एक चाय की दुकान पर गोटिया इस्लामनगर के कुछ युवकों ने तुषार शर्मा की चाकू से गोदकर का हत्या कर दी थी। इस घटना में तुषार के साथी सलमान और अभय भी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस घटना के बाद शनिवार को काफी बवाल हुआ। थाने में हिंदू संगठनों ने धरना दिया और व्यापार मंडल के आवाहन पर पूरा बाजार बंद हो गया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के गृह क्षेत्र में इस तरीके की घटना से पुलिस प्रशासन में भी हड़कंप मच गया। खास बात यह रही कि जिस वक्त इस घटना को अंजाम दिया गया, मुख्यमंत्री खटीमा में ही थे। उन्होंने घटना का संज्ञान लेते हुए पुलिस प्रशासन को इस मामले में सख्त से सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। मृतक तुषार के पिता मनोज शर्मा की ओर से पुलिस ने इस मामले में आजाद दर्जन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की थी। घटना के तुरंत बाद प्रशासन ने हरकत में आते हुए बुलडोजर एक्शन शुरू कर दिया था। घटना स्थल के आसपास की सभी अस्थाई दुकानों को बुलडोजर से तोड़ दिया गया, इसके साथ ही मुख्य आरोपित के घर की पैमाइश कर कागजात भी चेक किए गए।

एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने घटना की गंभीरता को देखते हुए अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन कर आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए और 24 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी हाशिम को एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।

हाशिम को पहले नानकमत्ता अस्पताल और फिर रुद्रपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया। कोतवाल विजेंद्र शाह के मुताबिक हाशिम के विरुद्ध जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने एवं आर्म्स एक्ट के तहत भी मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
कुल मिलाकर एक बार फिर धामी सरकार ने बता दिया है कि प्रदेश में सुशासन का राज चलेगा। गुंडागर्दी और अपराधों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।