सरकारी कर्मचारियों पर जानलेवा हमला, कार अड़ाकर ट्रक से कुचलने की कोशिश
Summary
Spread the loveप्रयाग भारत, जबलपुर: मध्यप्रदेश में खनिज माफिया बेखौफ है। माइनिंग माफिया को कानून और पुलिस का कोई खौफ नहीं है। इसी कड़ी में खनन माफिया ने सरकारी कर्मचारियों को ट्रक से कुचलने की कोशिश की। बीच सड़क पर सरकारी […]
More On prayagbharat
- दीपक को मंत्री इरफान का सम्मान, उत्तराखंड में दिखी इंसानियत की मिसाल
- IAS कैडर विस्तार: उत्तराखंड में DPC के लिए कार्मिक विभाग तैयार
- कोटद्वार प्रकरण : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने राहुल गांधी के बयान पर जताई आपत्ति
- बजट 2026-27 को मुख्यमंत्री धामी ने इकोनॉमी और इकोलॉजी संतुलित करने वाला बताया
- दुष्कर्म पीड़िता की मौत से हालात बेकाबू, परिजनों का विरोध, गांव छावनी में तब्दील
प्रयाग भारत, जबलपुर: मध्यप्रदेश में खनिज माफिया बेखौफ है। माइनिंग माफिया को कानून और पुलिस का कोई खौफ नहीं है। इसी कड़ी में खनन माफिया ने सरकारी कर्मचारियों को ट्रक से कुचलने की कोशिश की।
बीच सड़क पर सरकारी अमले को गाली गलौज
दरअसल बरगी थाना अंतर्गत जबलपुर-नागपुर टोल नाके के पास की घटना है। फिल्मी स्टाइल में बीच सड़क पर कार अड़ाकर सरकारी अमला को रोका। हाइवा के ड्राइवर ने सरकारी कर्मचारियों को कुचलने की धमकी दी। वीडियो में अपने ड्राइवर से कर्मचारियों को कुचलने की धमकी देते नजर आ रहे है। रोहित जैन बीच सड़क पर सरकारी अमले को गाली गलौज कर रहा था।
बता दें कि माइनिंग विभाग के लोग सैंड और गिट्टी से लोड हाइवा जब्त कर ले जा रहे थे। बिना टीपी यानी परमिट के एम सैंड और गिट्टी का परिवहन किया जा रहा था। माफिया ने बीच सड़क पर कार अड़ाकर हाइवा छुड़वाने की कोशिश की। अवैध परिवहन में लगे वाहनों को जब्त कर थाने ले जाते समय की घटना है। संयुक्त कार्रवाई माइनिंग, राजस्व और पुलिस ने की थी। कर्मचारियों की शिकायत पर पुलिस ने FIR दर्ज की है।
