सरकारी कर्मचारियों पर जानलेवा हमला, कार अड़ाकर ट्रक से कुचलने की कोशिश
Summary
ख़बर शेयर करें -प्रयाग भारत, जबलपुर: मध्यप्रदेश में खनिज माफिया बेखौफ है। माइनिंग माफिया को कानून और पुलिस का कोई खौफ नहीं है। इसी कड़ी में खनन माफिया ने सरकारी कर्मचारियों को ट्रक से कुचलने की कोशिश की। बीच सड़क पर […]
More On prayagbharat
- Kumaon : भैया दूज से पहले कुमाऊं में निभाई गई सदियों पुरानी अन्नकूट परंपरा, पारंपरिक तरीके से महिलाओं ने कूटे च्यूड़े
- Ankita Bhandari केस: माता-पिता के दिल्ली पहुंचने की भनक नहीं लगी, पौड़ी के LIU इंस्पेक्टर सस्पेंड
- Uttrakhand में ‘गधे-घोड़े’ बयान पर सियासत तेज, गणेश गोदियाल ने मथुरा दत्त जोशी का नाम लेकर BJP पर कसा तंज
- Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार
- Rahul Gandhi का ऐलान, 12 अक्टूबर को फिर सड़कों पर उतरेगा INDIA गठबंधन; मोदी सरकार पर साधा निशाना
प्रयाग भारत, जबलपुर: मध्यप्रदेश में खनिज माफिया बेखौफ है। माइनिंग माफिया को कानून और पुलिस का कोई खौफ नहीं है। इसी कड़ी में खनन माफिया ने सरकारी कर्मचारियों को ट्रक से कुचलने की कोशिश की।
बीच सड़क पर सरकारी अमले को गाली गलौज
दरअसल बरगी थाना अंतर्गत जबलपुर-नागपुर टोल नाके के पास की घटना है। फिल्मी स्टाइल में बीच सड़क पर कार अड़ाकर सरकारी अमला को रोका। हाइवा के ड्राइवर ने सरकारी कर्मचारियों को कुचलने की धमकी दी। वीडियो में अपने ड्राइवर से कर्मचारियों को कुचलने की धमकी देते नजर आ रहे है। रोहित जैन बीच सड़क पर सरकारी अमले को गाली गलौज कर रहा था।
बता दें कि माइनिंग विभाग के लोग सैंड और गिट्टी से लोड हाइवा जब्त कर ले जा रहे थे। बिना टीपी यानी परमिट के एम सैंड और गिट्टी का परिवहन किया जा रहा था। माफिया ने बीच सड़क पर कार अड़ाकर हाइवा छुड़वाने की कोशिश की। अवैध परिवहन में लगे वाहनों को जब्त कर थाने ले जाते समय की घटना है। संयुक्त कार्रवाई माइनिंग, राजस्व और पुलिस ने की थी। कर्मचारियों की शिकायत पर पुलिस ने FIR दर्ज की है।