लोहड़ी–मकर संक्रांति पर हरिद्वार में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, भारी वाहनों की नो-एंट्री
Summary
Spread the loveप्रयाग भारत, हरिद्वार : लोहड़ी और मकर संक्रांति स्नान पर्व पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए पुलिस ने यातायात रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है। इसके तहत सोमवार रात 12 बजे से […]
More On prayagbharat
- Vande Bharat एक्सप्रेस में मिले 4 लावारिस बैग, 42.7 किलो गांजा बरामद
- Dehradun पुलिस में बड़ा फेरबदल, 22 उपनिरीक्षक-अपर उपनिरीक्षक के तबादले
- Pithoragarh के दो पर्वतारोहियों ने लद्दाख की 3 ऊंची चोटियां कीं फतह
- IIT Roorke में ई-रिक्शा की टक्कर से प्रोफेसर की पत्नी की मौत, मॉर्निंग वॉक के दौरान हुआ हादसा
- Udham Singh Nagar में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 3 निरीक्षकों के तबादले, नानकमत्ता कोतवाली की कमान शंकर सिंह बिष्ट को
प्रयाग भारत, हरिद्वार : लोहड़ी और मकर संक्रांति स्नान पर्व पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए पुलिस ने यातायात रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है। इसके तहत सोमवार रात 12 बजे से पर्व समाप्ति तक शहर में सभी भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
आमजन से अपील की गई है कि घर से निकलने से पहले ट्रैफिक प्लान अवश्य देख लें और निर्धारित मार्गों का ही प्रयोग करें। इस संबंध में एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने यातायात प्लान का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए हैं।
प्राइवेट बसों का रूट
- दिल्ली, पंजाब, हरियाणा से हरिद्वार आने वाली बसें नारसन, मंगलौर, लक्सर, सुल्तानपुर, जगजीतपुर से बैरागी कैंप पार्किंग में जाएंगी।