लैब में केमिकल फैलने से अफरा-तफरी, गंध से छात्राओं की तबीयत बिगड़ी
Summary
Spread the loveप्रयाग भारत, चंपावत: लोहाघाट के राजकीय पॉलिटेक्निक में प्रयोगशाला में प्रयोगात्मक कार्य करते समय केमिकल की बोतल नीचे गिर गई। इसकी गंध के चलते सात छात्राएं बेहोश हो गई। जानकारी के अनुसार शनिवार को फार्मेसी प्रथम वर्ष की […]
More On prayagbharat
- स्थानीय युवकों ने चलाया रेस्क्यू अभियान, घायलों को समय पर पहुंचाया अस्पताल
- कुरूद में ऑनलाइन सट्टा खेलते दो आरोपी गिरफ्तार, मौके से रंगे हाथ दबोचे गए
- देहरादून ट्रैफिक पुलिस का नया प्लान, ड्रोन से होगी निगरानी और रियल टाइम एक्शन
- CBSE Board Result Live: 25 लाख छात्रों का इंतजार खत्म
- अब आसान होगा केदारनाथ दर्शन: हेली सेवा बुकिंग शुरू, ऐसे करें रिजर्वेशन
प्रयाग भारत, चंपावत: लोहाघाट के राजकीय पॉलिटेक्निक में प्रयोगशाला में प्रयोगात्मक कार्य करते समय केमिकल की बोतल नीचे गिर गई। इसकी गंध के चलते सात छात्राएं बेहोश हो गई। जानकारी के अनुसार शनिवार को फार्मेसी प्रथम वर्ष की छात्राएं प्रयोगात्मक कंपनी शिक्षिका के साथ प्रेक्टिकल कर रही थी।
इस दौरान पास में ही रखी ऐसीटल क्लोराइड केमिकल की बड़ी बोतल जमीन में गिर गई और फट गई। केमिकल की तीखी गंध से प्रेक्टिकल कर रही सात छात्राओं सहित शिक्षिका बेहोश हो गई। अचानक हुई इस घटना से संस्थान में हड़कंप मच गया। सभी को आनन फानन में सभी को उपचार के लिए लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया।
चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विराज राठी ने बताया कि केमिकल के प्रभाव से छात्राओं, शिक्षिका को सांस लेने में दिक्कत, बेहोशी खांसी और आंखों में जलन की शिकायत हो रही है। सभी को ऑक्सीजन देकर उपचार किया जा रहा है।
