सुभाष नगर में टेंट-शामियाना के सामान में भीषण आग, रिहायशी घरों तक पहुंचीं लपटें
Summary
Spread the loveप्रयाग भारत, देहरादून : सुभाषनगर में एक प्लाट में रखे टेंट के सामान में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी विकराल थीं कि आस पास के रिहायशी मकानों तक पहुंच गई। जिससे वहां अफरा तफरी […]
More On prayagbharat
- देहरादून रोड पर इलेक्ट्रिक स्कूटी बनी आग का गोला, मची अफरा-तफरी
- रुड़की में भीषण सड़क हादसा : कंपनी की बस ने बाइक को मारी टक्कर, दो मजदूरों की मौत
- हरिद्वार में सूखी नदी बनी आफत, तेज बहाव में बहीं दो कारें ; पुलिस ने रेस्क्यू कर निकाला
- चकराता में दर्दनाक सड़क हादसा : अनियंत्रित कार पलटी, 24 वर्षीय युवक की मौत
- बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी केस: मुख्य आरोपी प्रमोद नौटियाल 31 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर, जांच तेज
प्रयाग भारत, देहरादून : सुभाषनगर में एक प्लाट में रखे टेंट के सामान में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी विकराल थीं कि आस पास के रिहायशी मकानों तक पहुंच गई। जिससे वहां अफरा तफरी मच गई। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। फायर की टीम ने काफी घंटे की मशक्कत के बाद आग को शांत किया।
जानकारी के अनुसार, कंट्रोल रूम को नरेन्द्र टेंट हाउस (मालिक- नरेन्द्र कुमार पुत्र शिव प्रसाद), क्लेमेनटाउन सुभाष नगर में प्लाट में इकट्ठा किए गए टेंट व शामियाने के सामान में आग लगने की सूचना मिली थी।
सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची तो देखा आग की लपटें घरों तक पहुंच रही थीं। इस दौरान फोल्डिंग टेबल, बर्तन, टेंट, भट्टियां, मेट, रजाई-गद्दे आदि सामान जल रहा था। टीम ने तीस हजार लीटर पानी डालकर कई घंट में आग को फैलने से रोका।
बड़ोवाला में रजाई गद्दे की दुकान में लगी आग
बड़ोवाला के गोरखपुर चौक के पास भी रजाई गद्दे की एक दुकान में आग लग गई। फायर यूनिट ने तत्काल दुकान का शटर तोड़कर आग को बुझाया।