खेलने के बाद घर जा रहे बच्चे को ट्रक ने मारी टक्कर, मौके पर मौत
Summary
Spread the loveप्रयाग भारत, कोटद्वार : कोटद्वार में दर्दनाक हादसा हो गया। दुगड्डा स्थित पार्क के समीप हाईवे से गुजर रहे एक गैस सिलिंडर के ट्रक की चपेट में आने से आठ साल के मासूम की मौत हो गई। घटना […]
More On prayagbharat
- Vande Bharat एक्सप्रेस में मिले 4 लावारिस बैग, 42.7 किलो गांजा बरामद
- Dehradun पुलिस में बड़ा फेरबदल, 22 उपनिरीक्षक-अपर उपनिरीक्षक के तबादले
- Pithoragarh के दो पर्वतारोहियों ने लद्दाख की 3 ऊंची चोटियां कीं फतह
- IIT Roorke में ई-रिक्शा की टक्कर से प्रोफेसर की पत्नी की मौत, मॉर्निंग वॉक के दौरान हुआ हादसा
- Udham Singh Nagar में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 3 निरीक्षकों के तबादले, नानकमत्ता कोतवाली की कमान शंकर सिंह बिष्ट को
प्रयाग भारत, कोटद्वार : कोटद्वार में दर्दनाक हादसा हो गया। दुगड्डा स्थित पार्क के समीप हाईवे से गुजर रहे एक गैस सिलिंडर के ट्रक की चपेट में आने से आठ साल के मासूम की मौत हो गई। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है।
घटना सोमवार देर शाम की है। कोतवाल प्रदीप नेगी ने बताया कि दुगड्डा निवासी रविकांत गिरि का पुत्र अभिनंदन (8) घर के पास के पार्क में खेलने के लिए गया हुआ था। घर लौटते वक्त वह हाईवे क्रॉस कर रहा था। इस दौरान कोटद्वार की ओर आ रहे तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पास ही बैरियर पर मौजूद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल बच्चे को आकस्मिक सेवा वाहन 108 से बेस अस्पताल कोटद्वार भेजा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया है।
अभिनंदन अपने दादा-दादी के साथ दुगड्डा में रहकर पढ़ाई कर रहा था। वह सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में कक्षा-2 में अध्ययनरत था। अभिनंदन के पिता रविकांत गिरी यूपी पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद पर सेवारत हैं। मूल रूप से बरेली निवासी मृतक के दादा मुन्ना गिरि राजकीय जूनियर हाईस्कूल बोरगांव में सहायक अध्यापक हैं। वे दुगड्डा में किराए के मकान में रहते हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।