जनरल स्टोर में अचानक आग लग गई , देखते ही देखते दुकान की तीनों मंजिलों को अपनी चपेट में ले लिया
Summary
ख़बर शेयर करें -प्रयाग भारत, सोनीपतः हरियाणा के सोनीपत के गन्नौर रेलवे रोड मुख्य बाजार स्थित हरियाणा जनरल स्टोर में मंगलवार देर रात अचानक आग लग गई. आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते दुकान की तीनों मंजिलों को […]
More On prayagbharat
- Uttrakhand में ‘गधे-घोड़े’ बयान पर सियासत तेज, गणेश गोदियाल ने मथुरा दत्त जोशी का नाम लेकर BJP पर कसा तंज
- Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार
- Rahul Gandhi का ऐलान, 12 अक्टूबर को फिर सड़कों पर उतरेगा INDIA गठबंधन; मोदी सरकार पर साधा निशाना
- Rajaji टाइगर रिजर्व में वन्यजीव सप्ताह, हथिनी अरुंधती को दी श्रद्धांजलि; 14 लोको पायलट और 50 वनकर्मी
- Champawat में पहली बार कैबिनेट बैठक, उपनल और PG डॉक्टरों समेत कई प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
प्रयाग भारत, सोनीपतः हरियाणा के सोनीपत के गन्नौर रेलवे रोड मुख्य बाजार स्थित हरियाणा जनरल स्टोर में मंगलवार देर रात अचानक आग लग गई. आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते दुकान की तीनों मंजिलों को अपनी चपेट में ले लिया. सूचना मिलते ही गन्नौर, बड़ी और सोनीपत से करीब छह फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के प्रयास में जुट गई. फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियां में की मदद से दमकल कर्मियों ने 6 घंटे के बाद आग पर काबू पाया. आग लगने की सूचना के बाद से रात भर पूरे इलाके में अफरा-तफरी मची रही.
दुकान बंद होने के आधे घंटे के भीतर लगी आगः व्यापार मंडल गन्नौर के प्रधान संदीप सिंघल ने बताया कि “हमारा व्यापारी दिनेश भुटानी का महाराजा अग्रसेन रोड में हरियाणा किराणा स्टोर के नाम से फर्म है. रात के 10 बजे दुकान बंद कर गये थे. घर पहुंचने से सूचना मिली दुकान से धुंआ निकालने के बारे में सूचना मिली. सूचना मिलते ही दिनेश भुटानी तुरंत दुकान पर पहुंचे और दुकान खोलने में जुट गए.
लेकिन दुकान का शटर नहीं खुल रहा था. जैसे-तैसे बलपूर्वक शटर खोला गया तो अंदर से आग का गोला निकलने लगा. इसी दौरान फायर ब्रिगेड को आग के बारे में सूचना दी गई. इसके बाद किसी तरह से जेसीबी की मदद से शटर को खोला गया. आग तीसरी मंजिल पर पहुंच गई थी. किसी तरह हाइड्रा की मदद से तीसरी मंजिल के शटर को तोड़ा गया और फायर ब्रिग्रेड की मदद से आग पर काबू पाया गया.”
सरकार से पीड़ित व्यापारी की मदद की अपीलः व्यापार मंडल गन्नौर के प्रधान संदीप सिंघल ने दावा किया कि व्यापारी को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है. उन्होंने हरियाणा सरकार, हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड और सभी व्यापारियों से पीड़ित व्यापारी की मदद कर उसके कारोबार को फिर से खड़ा करने की अपील की. बता दें कि दुकान में शादी-विवाह में करेंसी नोटों से तैयार कई हजार माला सहित कई कीमती सामग्री का स्टॉक पड़ा था.