हरिद्वार में भीषण सड़क हादसा : हाईवे पर कार की टक्कर से युवक की मौत
Summary
Spread the loveप्रयाग भारत, हरिद्वारः उत्तराखंड के हरिद्वार में भीषण सड़क हादसा हुआ है। जहां हाईवे पर कार की टक्कर से इकलौते भाई की मौत हुई है। बताया गया कि युवक अपनी बहन से मिलने उसके ससुराल जा रहा था। […]
More On prayagbharat
- दीपक को मंत्री इरफान का सम्मान, उत्तराखंड में दिखी इंसानियत की मिसाल
- IAS कैडर विस्तार: उत्तराखंड में DPC के लिए कार्मिक विभाग तैयार
- कोटद्वार प्रकरण : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने राहुल गांधी के बयान पर जताई आपत्ति
- बजट 2026-27 को मुख्यमंत्री धामी ने इकोनॉमी और इकोलॉजी संतुलित करने वाला बताया
- दुष्कर्म पीड़िता की मौत से हालात बेकाबू, परिजनों का विरोध, गांव छावनी में तब्दील
प्रयाग भारत, हरिद्वारः उत्तराखंड के हरिद्वार में भीषण सड़क हादसा हुआ है। जहां हाईवे पर कार की टक्कर से इकलौते भाई की मौत हुई है। बताया गया कि युवक अपनी बहन से मिलने उसके ससुराल जा रहा था। वहीं, आरोपी कार चालक मौके पर फरार हो गया। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में हुई है। जहां एक बाइक सवार युवक हरिलोक तिराहे पर हाईवे पार कर रहा था। इसी बीच बहादराबाद की तरफ से आ रही कार ने उसे टक्कर मार दी। कार की टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं, मौके पर युवक की मौत हुई है। जबकि कार चालक वहां से भाग गया। बताया गया कि युवक अपनी बहन से मिलने के लिए इब्राहिमपुर गांव जा रहा था। तभी यह दर्दनाक हादसा हुआ है।
इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक की पहचान (35) सलामत खान पुत्र इशाक खान निवासी मोहल्ला घोसियान ज्वालापुर के रूप में हुई है। बताया कि मृतक के दो छोटे बच्चे हैं। पुलिस ने बताया कि मामले में तहरीर के बाद कार्रवाई की जाएगी।
