हरिद्वार में भीषण सड़क हादसा : हाईवे पर कार की टक्कर से युवक की मौत
Summary
ख़बर शेयर करें -प्रयाग भारत, हरिद्वारः उत्तराखंड के हरिद्वार में भीषण सड़क हादसा हुआ है। जहां हाईवे पर कार की टक्कर से इकलौते भाई की मौत हुई है। बताया गया कि युवक अपनी बहन से मिलने उसके ससुराल जा रहा […]
More On prayagbharat
- Kumaon : भैया दूज से पहले कुमाऊं में निभाई गई सदियों पुरानी अन्नकूट परंपरा, पारंपरिक तरीके से महिलाओं ने कूटे च्यूड़े
- Ankita Bhandari केस: माता-पिता के दिल्ली पहुंचने की भनक नहीं लगी, पौड़ी के LIU इंस्पेक्टर सस्पेंड
- Uttrakhand में ‘गधे-घोड़े’ बयान पर सियासत तेज, गणेश गोदियाल ने मथुरा दत्त जोशी का नाम लेकर BJP पर कसा तंज
- Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार
- Rahul Gandhi का ऐलान, 12 अक्टूबर को फिर सड़कों पर उतरेगा INDIA गठबंधन; मोदी सरकार पर साधा निशाना
प्रयाग भारत, हरिद्वारः उत्तराखंड के हरिद्वार में भीषण सड़क हादसा हुआ है। जहां हाईवे पर कार की टक्कर से इकलौते भाई की मौत हुई है। बताया गया कि युवक अपनी बहन से मिलने उसके ससुराल जा रहा था। वहीं, आरोपी कार चालक मौके पर फरार हो गया। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में हुई है। जहां एक बाइक सवार युवक हरिलोक तिराहे पर हाईवे पार कर रहा था। इसी बीच बहादराबाद की तरफ से आ रही कार ने उसे टक्कर मार दी। कार की टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं, मौके पर युवक की मौत हुई है। जबकि कार चालक वहां से भाग गया। बताया गया कि युवक अपनी बहन से मिलने के लिए इब्राहिमपुर गांव जा रहा था। तभी यह दर्दनाक हादसा हुआ है।
इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक की पहचान (35) सलामत खान पुत्र इशाक खान निवासी मोहल्ला घोसियान ज्वालापुर के रूप में हुई है। बताया कि मृतक के दो छोटे बच्चे हैं। पुलिस ने बताया कि मामले में तहरीर के बाद कार्रवाई की जाएगी।