प्रशासन ने 10 वर्ष के बाद जारी किया नया डीएम सर्किल रेट,अब जमीन, मकान, दुकान खरीदना होगा और महंगा
Summary
Spread the loveप्रयाग भारत, उत्तर प्रदेश;राजधानी लखनऊ में अब जमीन, मकान, दुकान खरीदना और महंगा हो जाएगा। 10 वर्ष बाद प्रस्तावित नया डीएम सर्किल रेट जारी किया गया है। आपत्तियां दूर करने के बाद एक अगस्त से इसको लागू किया […]
More On उत्तर प्रदेश
- प्रेम संबंध बना खूनी झगड़ा: देहरादून में प्रेमी-प्रेमिका ने एक-दूसरे को मारा चाकू
- उड़ान के बाद हेलीकॉप्टर में तकनीकी दिक्कत, अमौसी में उतरे Keshav Prasad Maurya
- परिवारों का आरोप-बेटे सुरक्षित हैं, लेकिन वापसी के साधन नहीं
- ऑनलाइन गेम की लत ने ली जान, तीन बहनों ने 9वीं मंजिल से छलांग लगाई
- गैंगरेप मामले में अजय राय ने उठाया सवाल, दरोगा पर कार्रवाई कब?
प्रयाग भारत, उत्तर प्रदेश;राजधानी लखनऊ में अब जमीन, मकान, दुकान खरीदना और महंगा हो जाएगा। 10 वर्ष बाद प्रस्तावित नया डीएम सर्किल रेट जारी किया गया है। आपत्तियां दूर करने के बाद एक अगस्त से इसको लागू किया जाएगा। नये डीएम सर्किल रेट में कृषि भूमि पर 15, व्यावसायिक पर 25 और बहुमंजिला भवनों पर 20 फीसदी तक की बढ़ोतरी की गई है। दुकान, कार्यालय व गोदाम पर औसतन 20 फीसदी की वृद्धि की गई है।
इससे पहले 2015 में जब नया सर्किल कृषि भूमि पर 15, व्यावसायिक पर 25 और बहुमंजिला भवनों में 20 फीसदी तक बढ़ोतरी रेट तय किया गया था, उस दौरान कुछ ऐसे स्थान थे, जहां दुकान, कार्यालय व गोदाम के रेट कम थे। इसे विसंगति मानते हुए इस बार दूर किया गया है। ऐसी जगहों के रेट 40 फीसदी तक बढ़ाए गए हैं। अब इनमें समानता हो गई है।
जो दरें प्रस्तावित की गई हैं उससे संबंधित सुझाव और आपत्तियां दो से 17 जुलाई के बीच सुबह 10 से पांच बजे तक सभी उप निबंधक कार्यालयों, सहायक महानिरीक्षक निबंधन के कार्यालय में दी जा सकती है। इसके अलावा aiglko01@gmail.com, aiglko02@gmail.com पर भी ई-मेल कर सकते हैं। निस्तारण 27 जुलाई तक होगा।
