संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की मौत, शरीर पर पिटाई और चोटों के मिले निशान
Summary
ख़बर शेयर करें -प्रयाग भारत, मेरठ : उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की ससुराल में मौत हो गई। कमरे के अंदर पंखे से नवविवाहिता का शव लटका हुआ मिला। मृतका के शरीर पर पिटाई और चोटों […]
More On prayagbharat
- Uttrakhand में ‘गधे-घोड़े’ बयान पर सियासत तेज, गणेश गोदियाल ने मथुरा दत्त जोशी का नाम लेकर BJP पर कसा तंज
- Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार
- Rahul Gandhi का ऐलान, 12 अक्टूबर को फिर सड़कों पर उतरेगा INDIA गठबंधन; मोदी सरकार पर साधा निशाना
- Rajaji टाइगर रिजर्व में वन्यजीव सप्ताह, हथिनी अरुंधती को दी श्रद्धांजलि; 14 लोको पायलट और 50 वनकर्मी
- Champawat में पहली बार कैबिनेट बैठक, उपनल और PG डॉक्टरों समेत कई प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
प्रयाग भारत, मेरठ : उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की ससुराल में मौत हो गई। कमरे के अंदर पंखे से नवविवाहिता का शव लटका हुआ मिला। मृतका के शरीर पर पिटाई और चोटों के निशान मिले है। नवविवाहिता के माता पिता ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
दहेज के लिए करते थे प्रताड़ित
यह पूरा मामला जिले के फलावदा थाना क्षेत्र के गडीना गांव का है। जहां 6 माह पहले आशा नाम की युवती का कुलदीप से शादी हुई थी। शादी के कुछ महीने अच्छे से गुजरे लेकिन बाद में पति और पत्नी के बीच झगड़े शुरू होने लगे। इसी बीच नवविवाहिता का शव फंदे से लटका हुआ मिला है। लड़की के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पंखे से नीचे उतारा। पुलिस ने बताया कि फिलहाल पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। ससुराल और मायके पक्ष के बयान लिए जा रहे है। मृतका के शरीर पर पिटाई के निशान मिले है। उसकी भी जांच की जा रही है।