टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, हादसे में एक दर्जन से अधिक यात्री घायल
Summary
Spread the loveप्रयाग भारत, रायबरेली : उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के दौलतपुर गांव के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ। जहां अनियंत्रित डम्पर ने निजी बस में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक दर्जन […]
More On prayagbharat
- Vande Bharat एक्सप्रेस में मिले 4 लावारिस बैग, 42.7 किलो गांजा बरामद
- Dehradun पुलिस में बड़ा फेरबदल, 22 उपनिरीक्षक-अपर उपनिरीक्षक के तबादले
- Pithoragarh के दो पर्वतारोहियों ने लद्दाख की 3 ऊंची चोटियां कीं फतह
- IIT Roorke में ई-रिक्शा की टक्कर से प्रोफेसर की पत्नी की मौत, मॉर्निंग वॉक के दौरान हुआ हादसा
- Udham Singh Nagar में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 3 निरीक्षकों के तबादले, नानकमत्ता कोतवाली की कमान शंकर सिंह बिष्ट को
प्रयाग भारत, रायबरेली : उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के दौलतपुर गांव के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ। जहां अनियंत्रित डम्पर ने निजी बस में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए।
बस का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त
जानकारी के अनुसार, बस लालगंज से सवारियों को लेकर कुंडा जा रही थी, तभी सामने से आ रहे डम्पर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
छानबीन में जुटी पुलिस
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और एम्बुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल भेजवाया गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने डम्पर को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।