उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट जारी, पौड़ी में आज स्कूल बंद, 27 सड़कें बाधित
Summary
Spread the loveप्रयाग भारत, उत्तराखंड; उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में फिर तेज दौर की बारिश है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का ऑरेंज […]
प्रयाग भारत, उत्तराखंड; उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में फिर तेज दौर की बारिश है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
सके अलावा इन जिलों के कुछ हिस्सों में तेज दौर की बारिश और 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं। अन्य जिलों में भी कई दौर की तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। आने वाले दिनों की बात करें तो 26 जुलाई तक प्रदेशभर में हल्की बारिश होने की संभावना है।
मौसम विज्ञान विभाग ने पौड़ी जनपद में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिस पर डीएम स्वाति एस भदौरिया ने सोमवार को जनपद में कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यालयों व आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया है।
प्रदेश में बारिश के बाद मलबा आने से 47 सड़कें बंद हो गईं। इसमें से 20 सड़कों को खोल दिया गया है, जबकि 27 सड़कें अब भी बंद हैं। बंद सड़कों में से 24 ग्रामीण क्षेत्रों की हैं। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के मुताबिक रुद्रप्रयाग जिले में चार ग्रामीण सड़कें बंद हैं।
