मौसम अपडेट: भारी बारिश-ओले-बर्फबारी के लिए अलर्ट जारी
Summary
Spread the loveप्रयाग भारत, देहरादून : उत्तराखंड में अगले दो दिनों में मौसम बिगड़ने के आसार है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए बारिश, ओलावृष्टि और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया। देहरादून समेत कई जिलों में तेज बारिश […]
More On prayagbharat
- Vande Bharat एक्सप्रेस में मिले 4 लावारिस बैग, 42.7 किलो गांजा बरामद
- Dehradun पुलिस में बड़ा फेरबदल, 22 उपनिरीक्षक-अपर उपनिरीक्षक के तबादले
- Pithoragarh के दो पर्वतारोहियों ने लद्दाख की 3 ऊंची चोटियां कीं फतह
- IIT Roorke में ई-रिक्शा की टक्कर से प्रोफेसर की पत्नी की मौत, मॉर्निंग वॉक के दौरान हुआ हादसा
- Udham Singh Nagar में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 3 निरीक्षकों के तबादले, नानकमत्ता कोतवाली की कमान शंकर सिंह बिष्ट को
प्रयाग भारत, देहरादून : उत्तराखंड में अगले दो दिनों में मौसम बिगड़ने के आसार है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए बारिश, ओलावृष्टि और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया। देहरादून समेत कई जिलों में तेज बारिश और ओलावृष्टि होगी। इस दौरान तेज गर्जन के साथ आकाशीय बिजली भी चमकेगी। साथ ही 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं भी चलने का अनुमान है।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक कल यानी 27 और 28 जनवरी को राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़, टिहरी गढ़वाल में कहीं- कहीं तेज बारिश, ओलावृष्टि और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। इन जनपदों में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं भी चलने का अनुमान है। साथ ही तेज गर्जन व आकाशीय बिजली चमकेगी।
मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि ओलावृष्टि के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें। तेज बारिश और बर्फबारी के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचे। आकाशीय बिजली चमकने से खुले स्थान में लोगों और पशुओं को नुकसान हो सकता है। ऐसे में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।