Uttarakhand

उत्तराखंड में धामी सरकार के बड़े निर्णय, पर्यटन और ऊर्जा बचत पर फोकस

Summary

Spread the love

Spread the loveप्रयाग भारत, देहरादून : Dhami Cabinet सचिवालय में मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami की अध्यक्षता में हुई उत्तराखंड कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी। मंत्रिमंडल ने ऊर्जा बचत, पर्यटन, परिवहन और ग्रामीण विकास से जुड़े कुल […]

Spread the love

प्रयाग भारत, देहरादून : Dhami Cabinet सचिवालय में मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami की अध्यक्षता में हुई उत्तराखंड कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी। मंत्रिमंडल ने ऊर्जा बचत, पर्यटन, परिवहन और ग्रामीण विकास से जुड़े कुल 19 प्रस्तावों को मंजूरी दी।

राज्य सरकार ने सरकारी खरीद में 50 प्रतिशत इलेक्ट्रिक वाहनों को अनिवार्य करने का फैसला लिया है। इसके साथ ही जल्द नई EV Policy लागू करने और प्रदेशभर में चार्जिंग स्टेशन नेटवर्क का विस्तार करने की तैयारी है।

कैबिनेट बैठक में बेड एंड ब्रेकफास्ट और होमस्टे योजनाओं को भी मंजूरी दी गई। सरकार घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए “Visit My State” अभियान शुरू करेगी। इसके तहत धार्मिक, वेलनेस, ग्रामीण, विरासत और इको-टूरिज्म सर्किट का व्यापक प्रचार किया जाएगा।

इसके अलावा, उत्तराखंड में डेस्टिनेशन वेडिंग को बढ़ावा देने के लिए सिंगल विंडो क्लियरेंस सिस्टम लागू करने का निर्णय भी लिया गया।

सूत्रों के मुताबिक, प्रदेश में चल रहे नर्सिंग बेरोजगारों के आंदोलन और अशासकीय स्कूलों के शिक्षकों के वेतन मुद्दे पर भी सरकार ने चर्चा की। स्वास्थ्य, शिक्षा, ऊर्जा और लोक निर्माण विभाग से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर भी विचार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *