Uttarakhand

Almora Fake Loan केस में बड़ा खुलासा, शिकायत करने वाला ही निकला आरोपी

Summary

Spread the love

Spread the loveप्रयाग भारत, उत्तराखंड : Almora Fake Loan अल्मोड़ा जिले में फर्जी दस्तावेजों के जरिए बैंक से लोन लेने का बड़ा मामला सामने आया है। इस मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि शिकायत दर्ज कराने वाला […]

Spread the love

प्रयाग भारत, उत्तराखंड : Almora Fake Loan अल्मोड़ा जिले में फर्जी दस्तावेजों के जरिए बैंक से लोन लेने का बड़ा मामला सामने आया है। इस मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि शिकायत दर्ज कराने वाला व्यक्ति ही पूरे षड्यंत्र का हिस्सा निकला। पुलिस ने कांग्रेस सेवा दल के जिलाध्यक्ष समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, सोमेश्वर निवासी दिनेश सिंह नेगी ने 19 सितंबर 2025 को कोतवाली अल्मोड़ा में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि ग्राम बग्वाली पोखर निवासी पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सुनील सिंह कठायत और लोअर माल रोड निवासी ग्राम प्रधान संगठन के पूर्व जिलाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह गैलाकोटी ने उनकी फर्म ‘जय गोलू ट्रेडर्स’ के नाम का दुरुपयोग कर बैंक से करीब पांच लाख रुपये का लोन लिया।

शिकायत में कहा गया था कि आरोपियों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी अल्मोड़ा के फर्जी प्रमाणपत्र, नकली कोटेशन बिल और अन्य जाली दस्तावेज बैंक में जमा किए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू की।

जांच के दौरान एसआई आनंद बल्लभ को कई अहम सबूत मिले, जिनसे पता चला कि शिकायतकर्ता दिनेश सिंह नेगी खुद भी इस पूरे फर्जीवाड़े में शामिल था। इसके बाद पुलिस ने 19 मई 2026 को दिनेश नेगी, धीरेंद्र सिंह गैलाकोटी और सुनील सिंह कठायत को गिरफ्तार कर लिया।

एसएसपी चंद्रशेखर घोड़के ने बताया कि तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब मामले में अन्य संभावित कड़ियों की भी जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *