आकाशीय बिजली ने तीन बच्चों को अपनी चपेट में ले लिया
Summary
Spread the loveप्रयाग भारत, सिंगरौली : मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के खुटार क्षेत्र में सोमवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। अचानक गिरी आकाशीय बिजली ने तीन बच्चों को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में दो मासूमों की […]
More On prayagbharat
- Suvendu Adhikari : पश्चिम बंगाल में BJP नेता शुभेंदु अधिकारी के PA की हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला इलाका
- 9 मई (Physics) और 10 मई (Civics) परीक्षा टलने के पीछे आयोग की क्या आधिकारिक वजह सामने आई ?
- Arvind Pandey Viral Letter: भाजपा में मचा हड़कंप, सच सामने लाने का दबाव
- Roorkee Car Accident: तेज रफ्तार आई-10 ने मारी कई गाड़ियों को टक्कर, चालक पर नशे का शक
- हर की पैड़ी के पास पालतू कुत्ते को गंगा में नहलाने का वीडियो सामने आया
प्रयाग भारत, सिंगरौली : मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के खुटार क्षेत्र में सोमवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। अचानक गिरी आकाशीय बिजली ने तीन बच्चों को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में दो मासूमों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक बच्चा गंभीर रूप से झुलस गया। साथ ही पास में मौजूद दो बकरियों की भी जान चली गई।
खुटार चौकी पुलिस ने बताया कि शाम करीब 5 बजे तीन बच्चे जंगल में बकरियां चरा रहे थे। अचानक मौसम बदलने से बारिश शुरू हो गई और आसमान में गरज-चमक तेज हो गई। बारिश से बचने के लिए बच्चे पास के एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए। तभी उस पेड़ पर जोरदार बिजली गिर गई।
इस हादसे में 14 वर्षीय मोहन शाह और 15 वर्षीय सुमन पटेल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उनके साथ मौजूद आठ साल का बच्चा गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज जारी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
