Uttara Pradesh

प्रॉपर्टी विवाद में क्रूरता: कानपुर में दंपति और बच्ची को बनाया बंधक

Summary

Spread the love

Spread the loveप्रयाग भारत, कानपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र में प्रॉपर्टी डीलर ने पति-पत्नी और उनकी डेढ़ साल की बच्ची को करीब एक महीने तक बंधक रखा. आरोपियों ने परिवार को अलग-अलग होटलों और बाद में एक बंद फ्लैट में […]

Spread the love

प्रयाग भारत, कानपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र में प्रॉपर्टी डीलर ने पति-पत्नी और उनकी डेढ़ साल की बच्ची को करीब एक महीने तक बंधक रखा. आरोपियों ने परिवार को अलग-अलग होटलों और बाद में एक बंद फ्लैट में रखा था. उन्हें लगातार डराया-धमकाया गया.

परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने फ्लैट का ताला तोड़कर पीड़ित परिवार को मुक्त कराया. पीड़ित ने प्रॉपर्टी डीलर, कारोबारी और उनके साथियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है. पुलिस ने आरोपी दीपक अग्रवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है.

बहाने से बुलाया कानपुर : शाहजहांपुर के रहने वाले ओम गुप्ता और उनकी पत्नी दिव्या को जमीन के काम के बहाने विजय नगर बुलाया गया था. दिव्या के माता-पिता की मौत के बाद उनके पास करीब दो करोड़ रुपये की पुश्तैनी जमीन थी.

प्रॉपर्टी डीलर ने धोखे से पहले ही उनके बैंक की पासबुक, चेकबुक और एटीएम कार्ड अपने पास रख लिए थे और बाद में जमीन अपने नाम कराने के लिए पूरे परिवार को बंधक बना लिया. आरोपियों ने परिवार को कल्याणपुर के मार्स एन्क्लेव के एक फ्लैट में बाहर से ताला लगाकर बंद कर दिया.

मैसेज मिलते ही परिजनों ने कानपुर पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए फ्लैट का ताला तोड़कर दंपती और बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाला. मुक्त होने के बाद परिवार ने थाने पहुंचकर प्रॉपर्टी डीलर, एक कारोबारी और उनके साथियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है.

दंपती को कराया मुक्त : एसीपी कल्याणपुर आशुतोष कुमार ने बताया, डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली थी कि एक दंपती को सिंहपुर चौराहे के पास बंधक बनाकर रखा गया है. मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने दिव्या, ओम गुप्ता और उनकी डेढ़ साल की बच्ची को मुक्त कराया.

प्रारंभिक जांच में आरोपी दीपक गंगवार और पीड़ितों के बीच जमीन के एग्रीमेंट और लेनदेन की बात सामने आई है. तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है और शीघ्र ही विधिक कार्यवाही की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *