त्यूनी में लकड़ी के घर में लगी भयंकर आग, परिवार का सामान जलकर राख
Summary
Spread the love प्रयाग भारत, विकासनगर: त्यूनी में वन विभाग की कॉलोनी में स्थित एक मकान में अचानक आग लग गई. जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई. आग लगने की सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड, त्यूणी थाना पुलिस और तहसील प्रशासन […]
More On prayagbharat
- Vande Bharat एक्सप्रेस में मिले 4 लावारिस बैग, 42.7 किलो गांजा बरामद
- Dehradun पुलिस में बड़ा फेरबदल, 22 उपनिरीक्षक-अपर उपनिरीक्षक के तबादले
- Pithoragarh के दो पर्वतारोहियों ने लद्दाख की 3 ऊंची चोटियां कीं फतह
- IIT Roorke में ई-रिक्शा की टक्कर से प्रोफेसर की पत्नी की मौत, मॉर्निंग वॉक के दौरान हुआ हादसा
- Udham Singh Nagar में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 3 निरीक्षकों के तबादले, नानकमत्ता कोतवाली की कमान शंकर सिंह बिष्ट को
प्रयाग भारत, विकासनगर: त्यूनी में वन विभाग की कॉलोनी में स्थित एक मकान में अचानक आग लग गई. जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई. आग लगने की सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड, त्यूणी थाना पुलिस और तहसील प्रशासन की टीम तत्काल मौके पर पहुंची. जहां कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक मकान के साथ ही उसमें रखा सामान जलकर खाक हो गया. वहीं, आग की लपटों को देख लोग सहम उठे. गनीमत रही कि इस आग की घटना में कोई जनहानि नहीं हुई.
वन विभाग के कॉलोनी में स्थित एक मकान में लगी आग: जानकारी के मुताबिक, यह आग रविवार यानी 8 मार्च को दोपहर के करीब पौने 12 बजे के आस पास लगी. जहां जौनसार बावर के त्यूनी में स्थित वन विभाग के कॉलोनी में एक पुराने लकड़ी के मकान में अचानक आग लग गई. आग लगते ही मौके पर हड़कंप सा मच गया. आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने आग लगने की सूचना पुलिस को दी. जबकि, मकान में रहे रहे लोग आग भड़कते ही बाहर निकल आए.