Crime News

संतकबीरनगर में हाईवे के किनारे पड़ा मिला शव , जांच में जुटी पुलिस

Summary

ख़बर शेयर करें -प्रयागभारत ; उत्‍तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां गोरखपुर लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कांटे चौकी से करीब 500 मीटर पश्चिम स्थित पेट्रोल पंप के पास एक अधेड़ व्यक्ति […]

प्रयागभारत ; उत्‍तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां गोरखपुर लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कांटे चौकी से करीब 500 मीटर पश्चिम स्थित पेट्रोल पंप के पास एक अधेड़ व्यक्ति का शव शनिवार सुबह मिला। इस खबर लोगों को मिलते ही हड़कंप मच गया। मृतक के चेहरे पर चोट के निशान की वजह से लोगों को हत्‍या की आशंका है।

कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र से होकर गुजरने वाले गोरखपुर लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कांटे चौकी से करीब 500 मीटर पश्चिम स्थित पेट्रोल पंप के पास एक अधेड़ व्यक्ति का शव शनिवार सुबह मिला।मृतक के चेहरे पर चोट का निशान है। शरीर पर टीशर्ट तथा लोअर है। सूचना पर पहले 112 पुलिस और इसके बाद कांटे चौकी पुलिस पहुंची और शव की पहचान का प्रयास किया। मृतक को स्थानीय लोग पहचान नहीं पाए।

कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पुलिस शव को जिला मुख्यालय स्थित मर्चरी ले गई। घटना को लेकर लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि हत्या करके शव को हाईवे के किनारे छोड़ गया है।