रुड़की: कूड़े के ढेर में लगी भीषण आग, दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
Summary
ख़बर शेयर करें -प्रयाग भारत, रुड़की: होटल और आबादी के आसपास कूड़े के ढेर में भीषण आग लग गई, जिससे होटल और आसपास में रहने वाले लोगों में भगदड़ मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर […]
More On prayagbharat
- Kumaon : भैया दूज से पहले कुमाऊं में निभाई गई सदियों पुरानी अन्नकूट परंपरा, पारंपरिक तरीके से महिलाओं ने कूटे च्यूड़े
- Ankita Bhandari केस: माता-पिता के दिल्ली पहुंचने की भनक नहीं लगी, पौड़ी के LIU इंस्पेक्टर सस्पेंड
- Uttrakhand में ‘गधे-घोड़े’ बयान पर सियासत तेज, गणेश गोदियाल ने मथुरा दत्त जोशी का नाम लेकर BJP पर कसा तंज
- Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार
- Rahul Gandhi का ऐलान, 12 अक्टूबर को फिर सड़कों पर उतरेगा INDIA गठबंधन; मोदी सरकार पर साधा निशाना
प्रयाग भारत, रुड़की: होटल और आबादी के आसपास कूड़े के ढेर में भीषण आग लग गई, जिससे होटल और आसपास में रहने वाले लोगों में भगदड़ मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। रुड़की गंगनर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर के पास कूड़े का ढेर लगा हुआ है।
कूड़े के ढेर के पास एक होटल और आसपास मकान बने हुए हैं। जहां कूड़े के ढेर में भीषण आग लग गई। ऊंची ऊंची लपटे देख आसपास के घरों में रहने वाले लोग जाग गए और मौके पर पहुंचे। होटल के कर्मचारी और ठहरे हुए लोग भी होटल से निकलकर बाहर आ गए।
आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन आग तेजी से फैलने लगी। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने आग की सूचना रुड़की दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाना शुरू की। करीब आधा घंटा की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही की कि आग आसपास के घरों तक नहीं पहुंची। वरना बड़ी घटना हो सकती थी।
झोपड़ी में रहने वालों ने मचाया शोर
जिस जगह कूड़े के ढेर में आग लगी है उससे कुछ ही दूरी पर कुछ लोगों ने झोपड़ी डाल रखी है। कूड़े में आग लगाता देख झोपड़ी में रहने वाले लोगों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग जाग उठे थे जिसकी वजह से आग लगने का सही समय पर पता चल पाया और काबू पा लिया गया।