Uttarakhand

धामी की अध्यक्षता में आज होने वाली कैबिनेट बैठक में कई अहम विभागों के प्रस्तावों पर फैसला हो सकता है।

Summary

Spread the love

Spread the loveप्रयाग भारत, देहरादून : Dhami Cabinet उत्तराखंड सरकार की जुलाई महीने की पहली कैबिनेट बैठक आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय में आयोजित होगी। यह बैठक दोपहर 4:25 बजे शुरू होगी, जिसमें राज्य के कई […]

Spread the love

प्रयाग भारत, देहरादून : Dhami Cabinet उत्तराखंड सरकार की जुलाई महीने की पहली कैबिनेट बैठक आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय में आयोजित होगी। यह बैठक दोपहर 4:25 बजे शुरू होगी, जिसमें राज्य के कई महत्वपूर्ण विभागों से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा के साथ अहम फैसले लिए जाने की संभावना है।

पहले यह बैठक सुबह 9 बजे प्रस्तावित थी, लेकिन मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे के कारण इसके समय में बदलाव किया गया। अब यह बैठक शाम से पहले सचिवालय में होगी और इसे राज्य सरकार की महत्वपूर्ण बैठकों में से एक माना जा रहा है।

बैठक में स्वास्थ्य, परिवहन, शिक्षा, ऊर्जा, खेल, लोक निर्माण, नियोजन, पशुपालन और आपदा प्रबंधन विभाग से जुड़े कई प्रस्ताव कैबिनेट के सामने रखे जाएंगे। इनमें कुछ नई नीतियों और संशोधनों को मंजूरी मिलने की संभावना जताई जा रही है।

चारधाम यात्रा के बीच प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए आपदा प्रबंधन भी बैठक का प्रमुख एजेंडा रहेगा। मानसून के दौरान राहत, बचाव और आपातकालीन तैयारियों की समीक्षा के साथ आवश्यक कदमों पर भी चर्चा हो सकती है।

इसके अलावा सरकार की प्रस्तावित इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) पॉलिसी पर भी कैबिनेट की मुहर लग सकती है। वहीं शिक्षा विभाग की ओर से तैयार किए गए शिक्षकों के तबादलों में पारदर्शिता लाने संबंधी प्रस्ताव पर भी निर्णय होने की संभावना है।

खेल विभाग की ओर से तैयार नई खेल नीति भी चर्चा के केंद्र में रहेगी। प्रस्तावित नीति में खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने पर रोजगार और प्रोत्साहन से जुड़े नए प्रावधान शामिल किए गए हैं।

इसके साथ ही नियोजन विभाग की नई नीतियों, पशुपालन विभाग के महत्वपूर्ण प्रस्तावों और अन्य विकास योजनाओं पर भी कैबिनेट अंतिम फैसला ले सकती है। सरकार की इस बैठक से कई महत्वपूर्ण नीतिगत घोषणाओं की उम्मीद की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *