रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने मसूरी लाल बहादुर शास्त्री नेशनल एकेडमी ऑफ़ एडमिनिस्ट्रेशन में वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट शॉप का उद्घाटन किया
Summary
Spread the loveप्रयाग भारत, देहरादून : रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने मसूरी लाल बहादुर शास्त्री नेशनल एकेडमी ऑफ़ एडमिनिस्ट्रेशन में वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट शॉप का उद्घाटन किया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह उत्तराखंड दौरे पर पहुंचे हैं। वह वायु सेवा के […]
More On prayagbharat
- Rishikesh मंडी समिति के टावर पर चढ़ा युवक, मांगें पूरी होने तक नीचे उतरने से किया इनकार; भ्रष्टाचार के लगाए आरोप
- NEET विवाद के बाद NTA के नए कार्यालय में CISF तैनात होगी, गोपनीय क्षेत्रों की बढ़ाई जाएगी सुरक्षा
- Vande Bharat एक्सप्रेस में मिले 4 लावारिस बैग, 42.7 किलो गांजा बरामद
- Dehradun पुलिस में बड़ा फेरबदल, 22 उपनिरीक्षक-अपर उपनिरीक्षक के तबादले
- Pithoragarh के दो पर्वतारोहियों ने लद्दाख की 3 ऊंची चोटियां कीं फतह
प्रयाग भारत, देहरादून : रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने मसूरी लाल बहादुर शास्त्री नेशनल एकेडमी ऑफ़ एडमिनिस्ट्रेशन में वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट शॉप का उद्घाटन किया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह उत्तराखंड दौरे पर पहुंचे हैं। वह वायु सेवा के विशेष विवान से शुक्रवार को देहरादून पहुंचे थे। यहां सीएम धामी ने उनका स्वागत किया। इसके कुछ देर बाद वह एमआई 17 हेलिकॉप्टर से मसूरी के लिए रवाना हुए।
वहीं, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी स्थित पोलो ग्राउंड में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का स्वागत एवं अभिनंदन किया। मसूरी लबसना में 100वें फाउंडेशन कोर्स के समापन समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, कि हाल ही में ऑपरेशन सिंदूर हुआ। हमारी सेना ने पाकिस्तान में मौजूद आतंकवादी कैंपों को तबाह कर दिया। हालांकि हमने बहुत संतुलित जवाब दिया था, हमारा जवाब आक्रामक नहीं था, लेकिन पाकिस्तान के रवैये ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद बॉर्डर पर हालात को सामान्य नहीं रहने दिया।