मथुरा में भीषण हादसा; कार ने खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली में मारी टक्कर, 3 की मौत
Summary
ख़बर शेयर करें – प्रयाग भारत, मथुरा: कान्हा की नगरी मथुरा में बरेली-आगरा हाईवे पर सोमवार तड़के 4:00 बजे भीषण हादसा हो गया. तेज रफ्तार कार ने खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से टक्कर मार दी. इससे कार सवार 3 लोगों […]
More On prayagbharat
- Kumaon : भैया दूज से पहले कुमाऊं में निभाई गई सदियों पुरानी अन्नकूट परंपरा, पारंपरिक तरीके से महिलाओं ने कूटे च्यूड़े
- Ankita Bhandari केस: माता-पिता के दिल्ली पहुंचने की भनक नहीं लगी, पौड़ी के LIU इंस्पेक्टर सस्पेंड
- Uttrakhand में ‘गधे-घोड़े’ बयान पर सियासत तेज, गणेश गोदियाल ने मथुरा दत्त जोशी का नाम लेकर BJP पर कसा तंज
- Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार
- Rahul Gandhi का ऐलान, 12 अक्टूबर को फिर सड़कों पर उतरेगा INDIA गठबंधन; मोदी सरकार पर साधा निशाना
प्रयाग भारत, मथुरा: कान्हा की नगरी मथुरा में बरेली-आगरा हाईवे पर सोमवार तड़के 4:00 बजे भीषण हादसा हो गया. तेज रफ्तार कार ने खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से टक्कर मार दी. इससे कार सवार 3 लोगों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया.
हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया. कार सवार सभी लोग शाहजहांपुर से वृंदावन दर्शन करने के लिए जा रहे थे.
शाहजहांपुर के रहने वाले 4 लोग सौरव गुप्ता उम्र 33 वर्ष, निकुंज गुप्ता उम्र 27 वर्ष, राजन गुप्ता उम्र 31 वर्ष, राजा भारद्वाज उम्र 30 वर्ष वृंदावन जाने के लिए अपनी गाड़ी से निकले थे. सोमवार तड़के राया थाना क्षेत्र केशवपुर के पास बरेली-आगरा हाईवे पर एक ट्रैक्टर ट्रॉली खड़ी थी. तभी शाहजहांपुर से आ रही कार तेजी से ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से टकरा गई. टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए.
हादसे में कार सवार 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि, एक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया. साथ ही घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि हादसे में 3 लोगों सौरव गुप्ता, निकुंज गुप्ता, राजन गुप्ता, की मौत हो गई, जबकि, राजा भारद्वाज गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घायल का इलाज निजी अस्पताल में कराया जा रहा है.