Uttarakhand

हरिद्वार हाईवे पर कैसे हुआ कार और बस के बीच बड़ा हादसा ?

Summary

Spread the love

Spread the loveप्रयाग भारत, हरिद्वार : हरिद्वार में बड़ा हादसा टला : Haridwar Accident देहरादून-नजीबाबाद हाईवे पर चिड़ियापुर पुलिस चौकी के पास बड़ा सड़क हादसा होते-होते बच गया। एक टैक्सी कार और बस की जोरदार टक्कर के बाद कार में […]

Spread the love

प्रयाग भारत, हरिद्वार : हरिद्वार में बड़ा हादसा टला : Haridwar Accident देहरादून-नजीबाबाद हाईवे पर चिड़ियापुर पुलिस चौकी के पास बड़ा सड़क हादसा होते-होते बच गया। एक टैक्सी कार और बस की जोरदार टक्कर के बाद कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

बताया जा रहा है कि बस के सामने अचानक एक जानवर आ गया, जिसके चलते ड्राइवर ने तेज ब्रेक लगाया। पीछे चल रही CNG किट से लैस रेनॉल्ट ट्राइबर कार बस से जा टकराई। टक्कर के तुरंत बाद कार में आग भड़क उठी।

घटना की सूचना मिलते ही चिड़ियापुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और बिना समय गंवाए कार में सवार सभी पांच लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। पुलिस ने फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही आग पर काफी हद तक काबू पा लिया। हालांकि तब तक कार का बड़ा हिस्सा जल चुका था।

हादसे के चलते हाईवे पर लंबा जाम लग गया, जिसे बाद में पुलिस ने धीरे-धीरे खुलवाया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *