उत्तराखंड: टिहरी जिले में एक व्यक्ति से 7 लाख की ठगी, आरोप में एक साइबर जालसाज को किया गिरफ्तार
Summary
Spread the loveप्रयाग भारत, ऋषिकेशः टिहरी जिले में एक व्यक्ति से सात लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में एक साइबर जालसाज को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। टिहरी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आयुष […]
More On prayagbharat
- देहरादून रोड पर इलेक्ट्रिक स्कूटी बनी आग का गोला, मची अफरा-तफरी
- रुड़की में भीषण सड़क हादसा : कंपनी की बस ने बाइक को मारी टक्कर, दो मजदूरों की मौत
- हरिद्वार में सूखी नदी बनी आफत, तेज बहाव में बहीं दो कारें ; पुलिस ने रेस्क्यू कर निकाला
- चकराता में दर्दनाक सड़क हादसा : अनियंत्रित कार पलटी, 24 वर्षीय युवक की मौत
- बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी केस: मुख्य आरोपी प्रमोद नौटियाल 31 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर, जांच तेज
प्रयाग भारत, ऋषिकेशः टिहरी जिले में एक व्यक्ति से सात लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में एक साइबर जालसाज को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
टिहरी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने सोमवार को बताया कि नवीन गंगवानी को 29 दिसंबर को राजस्थान के गंगानगर के गांधी नगर इलाके से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। एसएसपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ 18 दिसंबर को नरेंद्र नगर थाने में मामला दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसके कई साथी इस अपराध में शामिल थे और पैसे को विभिन्न बैंक खातों में स्थानांतरित कर बिटकॉइन में परिवर्तित किया गया था।
पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने कहा कि साइबर अपराधियों ने लूटे गए धन को बिटकॉइन में बदलना शुरू कर दिया है। जिससे वसूली की प्रक्रिया जटिल हो गई है।