भारत की S-400 मिसाइल को ध्वस्त करने के दावे, भारतीय सेना ने पाकिस्तान की खोली पोल
Summary
Spread the loveप्रयाग भारत, नई दिल्ली: भारतीय सेना के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि पाकिस्तानी जेएफ-17 लड़ाकू विमानों से दागी गई हाइपरसोनिक मिसाइलों द्वारा आदमपुर में भारत की एस-400 वायु रक्षा प्रणाली को नष्ट किए जाने का पाकिस्तान का […]
More On prayagbharat
- Vande Bharat एक्सप्रेस में मिले 4 लावारिस बैग, 42.7 किलो गांजा बरामद
- Dehradun पुलिस में बड़ा फेरबदल, 22 उपनिरीक्षक-अपर उपनिरीक्षक के तबादले
- Pithoragarh के दो पर्वतारोहियों ने लद्दाख की 3 ऊंची चोटियां कीं फतह
- IIT Roorke में ई-रिक्शा की टक्कर से प्रोफेसर की पत्नी की मौत, मॉर्निंग वॉक के दौरान हुआ हादसा
- Udham Singh Nagar में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 3 निरीक्षकों के तबादले, नानकमत्ता कोतवाली की कमान शंकर सिंह बिष्ट को
प्रयाग भारत, नई दिल्ली: भारतीय सेना के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि पाकिस्तानी जेएफ-17 लड़ाकू विमानों से दागी गई हाइपरसोनिक मिसाइलों द्वारा आदमपुर में भारत की एस-400 वायु रक्षा प्रणाली को नष्ट किए जाने का पाकिस्तान का दावा ‘‘झूठा’’ है।
पाकिस्तान के सरकारी ‘पीटीवी’ ने पहले खबर दी थी कि पाकिस्तान वायु सेना की हाइपरसोनिक मिसाइलों ने आदमपुर में एस-400 प्रणाली को नष्ट कर दिया। चीनी समाचार पत्र ‘ग्लोबल टाइम्स’ के अनुसार, चीन की शिंहुआ समाचार एजेंसी ने भी दावा किया कि पाकिस्तान के ‘जेएफ-17 थंडर’ जेट ने भारत के पंजाब में भारत की एस-400 वायु रक्षा प्रणाली को नष्ट कर दिया। भारतीय वायु सेना के प्रवक्ता ने कहा कि ये खबरें झूठी हैं।