पिता की कार बनी काल, पहिये के नीचे दबकर मासूम की मौत
Summary
Spread the loveप्रयाग भारत, देहरादून : पिता की कार के पहिए के नीचे दबकर चार वर्षीय मासूम की मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। जानकारी के अनुसार झबरेड़ा निवासी रवि कुमार किराए पर […]
More On prayagbharat
- देहरादून रोड पर इलेक्ट्रिक स्कूटी बनी आग का गोला, मची अफरा-तफरी
- रुड़की में भीषण सड़क हादसा : कंपनी की बस ने बाइक को मारी टक्कर, दो मजदूरों की मौत
- हरिद्वार में सूखी नदी बनी आफत, तेज बहाव में बहीं दो कारें ; पुलिस ने रेस्क्यू कर निकाला
- चकराता में दर्दनाक सड़क हादसा : अनियंत्रित कार पलटी, 24 वर्षीय युवक की मौत
- बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी केस: मुख्य आरोपी प्रमोद नौटियाल 31 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर, जांच तेज
प्रयाग भारत, देहरादून : पिता की कार के पहिए के नीचे दबकर चार वर्षीय मासूम की मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। जानकारी के अनुसार झबरेड़ा निवासी रवि कुमार किराए पर कार चलाता है। शाम के समय वह कार को घर के आंगन में बैक कर खड़ी कर रहा था।
इसी दौरान उसका चार वर्षीय बेटा घर का दरवाजा खोलकर अचानक बाहर आ गया और कार के पीछे खड़ा हो गया। इसकी जानकारी उसके पिता को नहीं थी और वह जब उसने कार पीछे की तो बच्चा पहिए के नीचे दब गया। चीख सुनते ही कार आगे कर जब तक उसे नीचे से निकाला गया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मासूम बच्चे की मौत से घर में हाहाकार मच गया है।