International

Pakistan में किडनैप जज की हुई रिहाई, हथ‍ियारबंद लोगों ने रास्‍ते से कर लिया था अगवा

Summary

Spread the love

Spread the loveपेशावर। खैबर पख्तूनख्वा सरकार के प्रवक्ता बैरिस्टर सैफ ने सोमवार सुबह बताया कि देश के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हथियारबंद लोगों द्वारा अपहरण किए गए एक जिला और सत्र न्यायाधीश को कैद से रिहा कर दिया गया है। […]

Spread the love

पेशावर। खैबर पख्तूनख्वा सरकार के प्रवक्ता बैरिस्टर सैफ ने सोमवार सुबह बताया कि देश के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हथियारबंद लोगों द्वारा अपहरण किए गए एक जिला और सत्र न्यायाधीश को कैद से रिहा कर दिया गया है।

जज को 27 अप्रैल को अफगानिस्तान की सीमा से लगे टैंक और डेरा इस्माइल (डीआई) खान जिले के पास किडनैप कर लिया गया था। जज के ड्राइवर को कोई नुकसान नहीं पहुंचा था। मौके से गाड़ी भी बरामद कर ली गई है।

सुरक्षि‍त घर पहुंचे जज

उन्‍होंने बताया कि सेशन जज को बिना शर्त कैद से रिहा कर दिया गया है। केपीके पुलिस के आतंकवाद निरोधक विभाग ने कहा कि वह सुरक्षित और स्वस्थ घर पहुंच गए हैं।

बैरिस्टर सैफ ने कहा कि केपीके सरकार सुरक्षा बलों के साथ मिलकर आतंकवाद से सफलतापूर्वक लड़ रही है। एक दिन पहले पुलिस ने कहा था कि जज के अपहरण की जिम्मेदारी किसी ने नहीं ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *