प्रेम संबंध बना खूनी झगड़ा: देहरादून में प्रेमी-प्रेमिका ने एक-दूसरे को मारा चाकू
Summary
Spread the loveप्रयाग भारत, देहरादून : राजधानी देहरादून से छात्र-छात्रा के बीच आपसी झगड़े का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि मामूली सी बात को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया. इस दौरान छात्र और […]
More On prayagbharat
- देहरादून रोड पर इलेक्ट्रिक स्कूटी बनी आग का गोला, मची अफरा-तफरी
- रुड़की में भीषण सड़क हादसा : कंपनी की बस ने बाइक को मारी टक्कर, दो मजदूरों की मौत
- हरिद्वार में सूखी नदी बनी आफत, तेज बहाव में बहीं दो कारें ; पुलिस ने रेस्क्यू कर निकाला
- चकराता में दर्दनाक सड़क हादसा : अनियंत्रित कार पलटी, 24 वर्षीय युवक की मौत
- बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी केस: मुख्य आरोपी प्रमोद नौटियाल 31 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर, जांच तेज
प्रयाग भारत, देहरादून : राजधानी देहरादून से छात्र-छात्रा के बीच आपसी झगड़े का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि मामूली सी बात को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया. इस दौरान छात्र और छात्रा ने एक-दूसरे पर चाकू से हमला भी किया. मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा भी बताया जा रहा है. ये पूरा मामला क्लेमेनटाउन थाना क्षेत्र का है.
जो जानकारी सामने आई है, उसके अनुसार दोनों छात्रों (युवक और युवती) की पहले किसी बात पर बहस हुई. कुछ ही देर में ये बहस गुस्से में बदल गई. बताया जा रहा है कि तभी ताव में आकर युवती ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया. इसके बाद तो विवाद और ज्यादा बढ़ गया. बताया जा रहा कि बाद में युवक की तरफ से भी युवती पर चाकू से वार किया गया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे.
मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल मामले की सूचना पुलिस को दी. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनों युवक व युवती को दून हॉस्पिटल लेकर गई, जहां दोनों का उपचार चल रहा है. साथ ही पुलिस द्वारा घटना के संबंध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.
साथ के छात्रों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी तो एंबुलेंस तुरंत मौके पर पहुंच गई. तभी थाना क्लेमेनटाउन पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी. मौके पर पहुंच कर पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया. साथ ही आसपास के छात्रों से पूछताछ की गई. घायल युवक मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर का निवासी है, जबकि युवती देहरादून के रायपुर क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही है.
एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि सूचना मिलने के बाद थाना क्लेमेंटाउन से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा, जहां पहले से ही एक एम्बुलेंस खड़ी थी. मौके पर घटना के सम्बन्ध में जानकारी करने पर पता चला कि दोनों घायल युवक और युवती क्लेमेनटाउन स्थित एक निजी शिक्षण संस्थान में एमसीए प्रथम वर्ष के छात्र है और उनका काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था.
बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से युवती के किसी अन्य युवक के सम्पर्क में आने के कारण आज उन दोनों के बीच इस बात को लेकर विवाद और आपसी कहासुनी हो गयी, जिसके चलते दोनों के द्वारा चाकू से एक दूसरे पर वार कर घायल कर दिया गया.