नशे की हालत में; खगड़िया के सांसद को फोन कर धमकी देने वाला व्यक्ति गिरफ्तार
Summary
Spread the loveप्रयाग भारत, खगड़िया: बिहार के खगड़िया से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के सांसद राजेश वर्मा को फोन पर धमकी देने के आरोप में बुधवार को एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। साइबर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने […]
More On prayagbharat
- Rishikesh मंडी समिति के टावर पर चढ़ा युवक, मांगें पूरी होने तक नीचे उतरने से किया इनकार; भ्रष्टाचार के लगाए आरोप
- NEET विवाद के बाद NTA के नए कार्यालय में CISF तैनात होगी, गोपनीय क्षेत्रों की बढ़ाई जाएगी सुरक्षा
- Vande Bharat एक्सप्रेस में मिले 4 लावारिस बैग, 42.7 किलो गांजा बरामद
- Dehradun पुलिस में बड़ा फेरबदल, 22 उपनिरीक्षक-अपर उपनिरीक्षक के तबादले
- Pithoragarh के दो पर्वतारोहियों ने लद्दाख की 3 ऊंची चोटियां कीं फतह
प्रयाग भारत, खगड़िया: बिहार के खगड़िया से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के सांसद राजेश वर्मा को फोन पर धमकी देने के आरोप में बुधवार को एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
साइबर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बुधवार को बताया कि इस मामले में सांसद के निजी सचिव विकास कुमार द्वारा गत 28 अगस्त को मामला दर्ज कराया गया था। उन्होंने बताया कि मामले की जांच के लिए गठित टीम ने आरोपी बिट्टू कुमार को मुजौना गांव से गिरफ्तार कर लिया।
अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उसने नशे की हालत में गलती से यह कॉल कर दी थी। उन्होंने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। साइबर थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में आगे की जांच जारी है।