भिवानी में पटवारी रिश्वत लेते गिरफ्तार, फसल मुआवजा दिलाने के नाम पर मांग रहा था पैसे
Summary
Spread the loveप्रयाग भारत, भिवानी : हरियाणा के भिवानी जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पटवारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी पटवारी पर एक किसान से […]
More On prayagbharat
- Vande Bharat एक्सप्रेस में मिले 4 लावारिस बैग, 42.7 किलो गांजा बरामद
- Dehradun पुलिस में बड़ा फेरबदल, 22 उपनिरीक्षक-अपर उपनिरीक्षक के तबादले
- Pithoragarh के दो पर्वतारोहियों ने लद्दाख की 3 ऊंची चोटियां कीं फतह
- IIT Roorke में ई-रिक्शा की टक्कर से प्रोफेसर की पत्नी की मौत, मॉर्निंग वॉक के दौरान हुआ हादसा
- Udham Singh Nagar में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 3 निरीक्षकों के तबादले, नानकमत्ता कोतवाली की कमान शंकर सिंह बिष्ट को
प्रयाग भारत, भिवानी : हरियाणा के भिवानी जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पटवारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी पटवारी पर एक किसान से फसल मुआवजे की राशि दिलाने के बदले पैसे मांगने का आरोप था। एसीबी की कार्रवाई के बाद राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया है।
शिकायत के आधार पर एसीबी ने की ट्रैप कार्रवाई
जानकारी के अनुसार, गांव गुजरानी निवासी मनजीत ने एसीबी को शिकायत देकर बताया था कि पटवारी हर्ष फसल नुकसान के मुआवजे की राशि जारी करवाने के लिए रिश्वत की मांग कर रहा है। शिकायत में कहा गया कि आरोपी ने पहले 15 हजार रुपये मांगे थे, लेकिन बाद में 10 हजार रुपये लेने पर सहमति बनी। शिकायत की पुष्टि के बाद एसीबी ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया और कार्रवाई को अंजाम दिया।
रंगे हाथों गिरफ्तारी, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज
एसीबी की टीम ने शिकायतकर्ता को तय राशि के साथ आरोपी के पास भेजा। जैसे ही पटवारी ने 10 हजार रुपये रिश्वत के तौर पर स्वीकार किए, टीम ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने रिश्वत की रकम भी बरामद कर ली है। एसीबी के अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस मामले में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका तो नहीं है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।