Uttarakhand

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की परेड की समीक्षा, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेटों को किया सम्मानित

Summary

Spread the love

Spread the loveप्रयाग भारत, देहरादून : IMA Passing Out उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में स्थित भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) में शनिवार को 158वीं पासिंग आउट परेड का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर कुल 515 जेंटलमैन और महिला कैडेट […]

Spread the love

प्रयाग भारत, देहरादून : IMA Passing Out उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में स्थित भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) में शनिवार को 158वीं पासिंग आउट परेड का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर कुल 515 जेंटलमैन और महिला कैडेट सैन्य अधिकारी बनकर अकादमी से पास आउट हुए। इनमें भारतीय सेना को 481 नए अधिकारी मिले, जबकि 16 मित्र देशों के 34 कैडेट भी प्रशिक्षण पूरा कर अपने-अपने देशों की सेनाओं में शामिल होने के लिए रवाना हुए।

परेड की मुख्य अतिथि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रहीं। उन्होंने परेड का निरीक्षण किया और प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेटों को सम्मानित किया। इस बार पहली बार IMA से 9 महिला कैडेट भी अधिकारी बनकर निकलीं।

अकादमी के कैडेट विशाल कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतिष्ठित ‘स्वॉर्ड ऑफ ऑनर’ और गोल्ड मेडल अपने नाम किया। वहीं प्रिंस राज को सिल्वर मेडल और तेजस भट्ट को ब्रॉन्ज मेडल प्रदान किया गया। टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स में हृषभ मिश्रा को TGC सिल्वर मेडल मिला, जबकि स्पेशल कमीशन श्रेणी में बोधराज थापा को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया।

राष्ट्रपति के संबोधन के बाद कैडेटों ने अंतिम पग भरकर भारतीय सेना में अधिकारी के रूप में प्रवेश किया। समारोह के दौरान हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई। कार्यक्रम का समापन पारंपरिक पीपिंग सेरेमनी के साथ हुआ, जिसमें नव नियुक्त अधिकारियों के कंधों पर रैंक सजाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *