HARIYANA

35 लाख की MDMA के साथ प्राइवेट चार्टर पायलट गिरफ्तार, 10 दिन की रिमांड पर भेजा

Summary

Spread the love

Spread the loveप्रयाग भारत, गुरुग्राम : हरियाणा के गुरुग्राम में क्राइम ब्रांच सेक्टर-39 ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक प्राइवेट चार्टर पायलट को भारी मात्रा में एमडीएमए (MDMA) के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से […]

Spread the love

प्रयाग भारत, गुरुग्राम : हरियाणा के गुरुग्राम में क्राइम ब्रांच सेक्टर-39 ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक प्राइवेट चार्टर पायलट को भारी मात्रा में एमडीएमए (MDMA) के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से करीब 814 ग्राम एमडीएमए बरामद हुई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 35 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति गुरुग्राम में विभिन्न स्थानों पर मादक पदार्थ की सप्लाई करने के उद्देश्य से घूम रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दौलताबाद क्षेत्र में घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान अरशद अली उर्फ अज्जू (33 वर्ष) निवासी केरल के रूप में हुई है। वह पिछले दो वर्षों से गुरुग्राम की लैंडमार्क सोसायटी में रह रहा था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वह पिछले तीन वर्षों से नोएडा स्थित फर्न एविएशन में प्राइवेट चार्टर पायलट के तौर पर कार्यरत है और निजी चार्टर उड़ानों का संचालन करता है।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी इतनी बड़ी मात्रा में एमडीएमए कहां से लेकर आया, इसे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था और इस पूरे ड्रग्स नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। मामले में सप्लाई चेन और संभावित सहयोगियों की भी जांच की जा रही है।

एसीपी क्राइम नवीन शर्मा ने बताया कि शुरुआती पूछताछ में यह भी सामने आया है कि आरोपी स्वयं भी एमडीएमए का सेवन करता था। हालांकि, उसने कभी नशे की हालत में विमान उड़ाया या नहीं, इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है और यह जांच का विषय है।

पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर 10 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान उससे गहन पूछताछ की जाएगी और सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *