ऋषिकेशः सेल्फी लेने के चक्कर में युवक नहर में गिर गया, बचाने कूदा युवा सन्यासी लापता
Summary
ख़बर शेयर करें -प्रयाग भारत, उत्तराखंड: के ऋषिकेश में चीला नहर में डूब रहे तीन युवकों (दोस्तों) को बचाने नहर में कूदा सन्यासी लापता है। प्राप्त सूचना के मुताबिक उत्तर प्रदेश के रहने वाले तीन दोस्त चीला के समीप नहर […]
More On prayagbharat
- Kumaon : भैया दूज से पहले कुमाऊं में निभाई गई सदियों पुरानी अन्नकूट परंपरा, पारंपरिक तरीके से महिलाओं ने कूटे च्यूड़े
- Ankita Bhandari केस: माता-पिता के दिल्ली पहुंचने की भनक नहीं लगी, पौड़ी के LIU इंस्पेक्टर सस्पेंड
- Uttrakhand में ‘गधे-घोड़े’ बयान पर सियासत तेज, गणेश गोदियाल ने मथुरा दत्त जोशी का नाम लेकर BJP पर कसा तंज
- Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार
- Rahul Gandhi का ऐलान, 12 अक्टूबर को फिर सड़कों पर उतरेगा INDIA गठबंधन; मोदी सरकार पर साधा निशाना
प्रयाग भारत, उत्तराखंड: के ऋषिकेश में चीला नहर में डूब रहे तीन युवकों (दोस्तों) को बचाने नहर में कूदा सन्यासी लापता है। प्राप्त सूचना के मुताबिक उत्तर प्रदेश के रहने वाले तीन दोस्त चीला के समीप नहर के किनारे बैठे थे। इस दौरान सेल्फी लेने के चक्कर में एक युवक नहर में गिर गया।
उसे बचाने उसके दो साथी नहर में गए तो वह भी डूबने लगे। वहां से गुजर रहे एक युवा संन्यासी ने इन पर्यटकों को बचाने के लिए नहर में छलांग लगा दी। उसने दो युवकों को बाहर निकाला जबकि तीसरे युवक को बचाने की कोशिश में संन्यासी नहर में डूब गया। वहां मौजूद अन्य लोगों ने किसी तरह से तीसरे युवक को बाहर निकाला।
वहीं, लक्ष्मण झूला के थाना प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार सैनी ने बताया कि गंगा में डूबने वाला संन्यासी विनोद (24) मूलरूप से मैसूर कर्नाटक का रहने वाला है। वह हरिद्वार में रहता था। रविवार के रोज वह विंध्यवासिनी मंदिर यमकेश्वर के दर्शन करके लौट रहा था। इसके बाद उसे वीरभद्र महादेव होते हुए हरिद्वार लौटना था। इसी बीच उसके साथ यह हादसा हो गया।