रुड़की: डंपर ने बाइक सवार को कुचला, पति की मौत, पत्नी और बच्ची घायल
Summary
Spread the loveप्रयाग भारत, रुड़की: से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है. सालियर पुलिस चौकी अंडरपास के पास गलत दिशा से आ रहे डंपर ने सामने से आ रहे बाइक सवार को कुचल दिया. हादसे में बाइक चला […]
More On prayagbharat
- Rishikesh मंडी समिति के टावर पर चढ़ा युवक, मांगें पूरी होने तक नीचे उतरने से किया इनकार; भ्रष्टाचार के लगाए आरोप
- NEET विवाद के बाद NTA के नए कार्यालय में CISF तैनात होगी, गोपनीय क्षेत्रों की बढ़ाई जाएगी सुरक्षा
- Vande Bharat एक्सप्रेस में मिले 4 लावारिस बैग, 42.7 किलो गांजा बरामद
- Dehradun पुलिस में बड़ा फेरबदल, 22 उपनिरीक्षक-अपर उपनिरीक्षक के तबादले
- Pithoragarh के दो पर्वतारोहियों ने लद्दाख की 3 ऊंची चोटियां कीं फतह
प्रयाग भारत, रुड़की: से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है. सालियर पुलिस चौकी अंडरपास के पास गलत दिशा से आ रहे डंपर ने सामने से आ रहे बाइक सवार को कुचल दिया. हादसे में बाइक चला रहे शख्स की मौत हो गई. जबकि उसकी पत्नी और सात साल की बच्ची घायल है मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को कय्यूम (28) निवासी गाधारोना अपनी पत्नी महरूमा और सात साल की बच्ची के साथ बाइक में सहारनपुर जा रहे थे. जैसे ही वे हाईवे पर सालियर पुलिस चौकी के अंडरपास के पास पहुंचे तो सामने से गलत दिशा में आ रहे डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी.
हादसे में एक की मौत, दो घायल
हादसे में कय्यूम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. जबकि महरूमा गंभीर घायल हो गई और बच्ची को हल्की चोट आई है. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. एम्बुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. महिला की हालत गंभीर देख चिकिसकों ने उसे हायर सेंटर एम्स रेफर कर दिया है.
आरोपी डंपर चालक मौके से फरार
हादसे होने के बाद मौके पर भीड़ एकत्रित होता देख डंपर चालक मौके से फरार हो गया. पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इसके साथ ही आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है. हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया