अस्पताल में फिल्मी गानों पर पोज़ देती और डांस करती नज़र आई- शैलू शर्मा, वीडियो पर उठे सवाल
Summary
Spread the loveएफएनएन, मध्य प्रदेश : मध्य प्रदेश के रीवा संभाग के सबसे बड़े संजय गांधी अस्पताल में आईसीयू के पास रीलबाजी की गई। जहां एक युवती ने फिल्मी गानों पर जमकर ठुमके लगाए। जिससे इतनी संवेदनशील जगह पर मरीज […]
More On prayagbharat
- Vande Bharat एक्सप्रेस में मिले 4 लावारिस बैग, 42.7 किलो गांजा बरामद
- Dehradun पुलिस में बड़ा फेरबदल, 22 उपनिरीक्षक-अपर उपनिरीक्षक के तबादले
- Pithoragarh के दो पर्वतारोहियों ने लद्दाख की 3 ऊंची चोटियां कीं फतह
- IIT Roorke में ई-रिक्शा की टक्कर से प्रोफेसर की पत्नी की मौत, मॉर्निंग वॉक के दौरान हुआ हादसा
- Udham Singh Nagar में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 3 निरीक्षकों के तबादले, नानकमत्ता कोतवाली की कमान शंकर सिंह बिष्ट को
एफएनएन, मध्य प्रदेश : मध्य प्रदेश के रीवा संभाग के सबसे बड़े संजय गांधी अस्पताल में आईसीयू के पास रीलबाजी की गई। जहां एक युवती ने फिल्मी गानों पर जमकर ठुमके लगाए। जिससे इतनी संवेदनशील जगह पर मरीज और अति गंभीर मरीजों को लेकर मानवीय असंवेदना पर सवाल खड़े होने लगे। उधर अस्पताल प्रबंधन मामले के सामने आने के बाद खासा नाराज है।
जानकारी के मुताबिक संवेदनशील जगह पर रीलबाजी बघेली कलाकार शैलू शर्मा ने की। फिर खुद ही वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर अपलोड किया। अस्पताल के CMO यत्नेश त्रिपाठी ने बताया कि शासकीय संजय गांधी अस्पताल के अंदर एक युवती के फिल्मी गानों पर रील बनाने का मामला सामने आया है। युवती ने रील बनाकर उसे अपने इंस्टाग्राम प्लेटफार्म में पोस्ट किया जो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
वीडियो में युवती अस्पताल में फिल्मी गानों पर पोज़ देती और डांस करती नज़र आ रही है। वीडियो में दिख रही युवती का नाम शैलू शर्मा है,जो बघेली कलाकार है। हमारे पास दुखिया,बीमार और परेशान लोग आते हैं। अस्पताल कोई डांस या रील बनाने की जगह नहीं है। जांच कर वैधानिक कार्रवाई करेंगे।