बिना रजिस्ट्रेशन के अवैध रूप से संचालित मदरसे को प्रशासन की टीम ने सील किया
Summary
Spread the love प्रयाग भारत, उत्तराखंड : उत्तराखंड में अवैध रूप से संचालित मदरसों के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई जारी है। इसी बीच ताजा मामला भगवानपुर तहसील क्षेत्र में से सामने आया है। जहां बिना रजिस्ट्रेशन के अवैध रूप से […]
More On prayagbharat
- देहरादून रोड पर इलेक्ट्रिक स्कूटी बनी आग का गोला, मची अफरा-तफरी
- रुड़की में भीषण सड़क हादसा : कंपनी की बस ने बाइक को मारी टक्कर, दो मजदूरों की मौत
- हरिद्वार में सूखी नदी बनी आफत, तेज बहाव में बहीं दो कारें ; पुलिस ने रेस्क्यू कर निकाला
- चकराता में दर्दनाक सड़क हादसा : अनियंत्रित कार पलटी, 24 वर्षीय युवक की मौत
- बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी केस: मुख्य आरोपी प्रमोद नौटियाल 31 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर, जांच तेज
प्रयाग भारत, उत्तराखंड : उत्तराखंड में अवैध रूप से संचालित मदरसों के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई जारी है। इसी बीच ताजा मामला भगवानपुर तहसील क्षेत्र में से सामने आया है। जहां बिना रजिस्ट्रेशन के अवैध रूप से संचालित मदरसे को प्रशासन की टीम ने सील किया है। बताया गया कि यह मदरसा लंबे समय से अवैध रूप से चल रहा था। प्रशासन की कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
मिली जानकारी के अनुसार यह मामला बुग्गावाला में स्थित बंदरजूड गांव में से सामने आया है। जहां अवैध रूप से चल रहे मदरसे की सूचना पर प्रशासन की टीम पहुंची। मौके पर टीम ने मदरसे के रजिस्ट्रेशन से संबंधित दस्तावेज दिखाने के लिए कहा। लेकिन, मदरसे का कोई दस्तावेज नहीं दिखाया गया। जिससे साबित हो गया कि मदरसा बिना पंजीकरण के अवैध रूप से चलाया जा रहा था। सूत्रों से पता चला कि मदरसा दो साल से अधिक समय से चल रहा था।
भगवानपुर तहसीलदार दयाराम समेत प्रशासन की टीम ने मौके पर अवैध रूप से संचालित मदरसे को सील किया है। राज्य सरकार के निर्देश पर प्रशासन की टीम ने यह कार्रवाई की है। वहीं, इस कार्रवाई के दौरान हड़कंप की स्थिति बनी रही। लेकिन, प्रशासन ने अवैध मदरसे के खिलाफ कार्रवाई जारी रखी।