Uttarakhand

बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, श्रद्धा और भक्ति में डूबा धाम

Summary

Spread the love

Spread the loveप्रयाग भारत, बदरीनाथ : Badrinath Dham के कपाट गुरुवार सुबह 6 बजकर 15 मिनट पर विधिविधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ ग्रीष्मकाल के लिए श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए। कपाट खुलते ही पूरा धाम भक्ति और श्रद्धा […]

Spread the love

प्रयाग भारत, बदरीनाथ : Badrinath Dham के कपाट गुरुवार सुबह 6 बजकर 15 मिनट पर विधिविधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ ग्रीष्मकाल के लिए श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए। कपाट खुलते ही पूरा धाम भक्ति और श्रद्धा के भाव से सराबोर हो गया।

इस पावन अवसर पर देश-विदेश से आए लगभग 15 हजार श्रद्धालुओं ने भगवान बद्री विशाल और अखंड ज्योति के दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कपाटोद्घाटन के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से पहली महाभिषेक पूजा संपन्न कर प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि की कामना की।

सीएम धामी ने किया दर्शन और लिया फीडबैक

मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर स्थित लक्ष्मी मंदिर, गणेश मंदिर और जगद्गुरु आदि शंकराचार्य की गद्दी सहित अन्य मंदिरों में विधिवत पूजा-अर्चना की।

उन्होंने धाम पहुंचे श्रद्धालुओं का स्वागत किया और यात्रा व्यवस्थाओं का फीडबैक भी लिया।

चारधाम यात्रा पर सरकार की तैयारी

सीएम धामी ने कहा कि चारधाम यात्रा को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित बनाने के लिए सरकार ने व्यापक तैयारियां की हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई है।

उन्होंने सभी यात्रियों से “हरित और स्वच्छ चारधाम यात्रा” में सहयोग की अपील की और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

संस्कृति और आस्था का अद्भुत संगम

कपाट खुलने के इस ऐतिहासिक अवसर पर माणा और बामणी गांव की महिलाओं ने पारंपरिक जागरों के साथ झुमैलो नृत्य प्रस्तुत किया, जिससे पूरा मंदिर परिसर लोक संस्कृति और आस्था के रंग में रंग गया।

देशभर से आए श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन कर अपनी श्रद्धा व्यक्त की।

भंडारे का शुभारंभ और सेवा भावना

सीएम धामी ने धाम में चल रहे विशाल भंडारे का रिबन काटकर शुभारंभ किया और श्रद्धालुओं के साथ प्रसाद ग्रहण किया। उन्होंने मानव सेवा ईश्वर सेवा उत्थान समिति द्वारा संचालित भंडारे की सराहना भी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *