UP Board Result 2026: टॉपर्स लिस्ट में बेटियों का दबदबा
Summary
Spread the loveप्रयाग भारत, प्रयागराज : UP Board Result 2026 यूपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटर का रिजल्ट जारी हो गया है. हाईस्कूल में 90.02% और इंटर का रिजल्ट 80.38 प्रतिशत रहा है. डॉ. महेंद्र देव, निदेशक, माध्यमिक शिक्षा, उत्तर […]
More On prayagbharat
- Vande Bharat एक्सप्रेस में मिले 4 लावारिस बैग, 42.7 किलो गांजा बरामद
- Dehradun पुलिस में बड़ा फेरबदल, 22 उपनिरीक्षक-अपर उपनिरीक्षक के तबादले
- Pithoragarh के दो पर्वतारोहियों ने लद्दाख की 3 ऊंची चोटियां कीं फतह
- IIT Roorke में ई-रिक्शा की टक्कर से प्रोफेसर की पत्नी की मौत, मॉर्निंग वॉक के दौरान हुआ हादसा
- Udham Singh Nagar में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 3 निरीक्षकों के तबादले, नानकमत्ता कोतवाली की कमान शंकर सिंह बिष्ट को
प्रयाग भारत, प्रयागराज : UP Board Result 2026 यूपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटर का रिजल्ट जारी हो गया है. हाईस्कूल में 90.02% और इंटर का रिजल्ट 80.38 प्रतिशत रहा है. डॉ. महेंद्र देव, निदेशक, माध्यमिक शिक्षा, उत्तर प्रदेश ने प्रेस कॉंफ्रेंस कर इसकी जानकारी दी है.
हाईस्कूल में सीतापुर की कशिश वर्मा ने पूरे सूबे में टॉप किया है. इन्हें 97.83 प्रतिशत अंक मिले हैं. इसी तरह बाराबंकी की अंशिका वर्मा भी 97.83 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम हैं. वहीं, बाराबंकी से ही अदिति 97.50 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय, सीतापुर की अर्पिता 97.33 प्रतिशत के साथ तृतीय स्थान पर, झांसी के ऋषभ साहू 97.33 प्रतिशत के साथ तृतीय स्थान पर, तृतीय स्थान पर ही बाराबंकी की परी वर्मा 97.33 प्रतिशत अंक के साथ हैं.
इंटरमीडिएट परीक्षा में शिखा वर्मा ने 97.60 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम स्थान हासिल किया है. दूसरे स्थान पर बाराबंकी की श्रेया वर्मा 97.20 प्रतिशत, बरेली की नंदिनी गुप्ता 97.20 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान, बरेली की ही सुरभि यादव 97% के साथ तृतीय और बाराबंकी की पूजा पाल 97 प्रतिशत के साथ तृतीय हैं.
परीक्षाएं सभी 75 जिलों में 8033 केंद्रों पर 18 फरवरी से शुरू हुईं. 2 पालियों में परीक्षा हुई. 12 मार्च को परीक्षा समाप्त हुई. 2.87 लाख छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी. इनमें हाईस्कूल के परीक्षार्थियों की संख्या 1.61 लाख और इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं की संख्या 1.26 लाख थी, पूरे प्रदेश में कुल 254 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए थे.