पायलट ने तुरंत रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई
Summary
Spread the love प्रयाग भारत, रायपुर : राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर आई है. रायपुर एयरपोर्ट पर सुबह इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है. इंडिगो की दुर्गापुर मुंबई फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है. फ्लाइट में […]
More On prayagbharat
- Vande Bharat एक्सप्रेस में मिले 4 लावारिस बैग, 42.7 किलो गांजा बरामद
- Dehradun पुलिस में बड़ा फेरबदल, 22 उपनिरीक्षक-अपर उपनिरीक्षक के तबादले
- Pithoragarh के दो पर्वतारोहियों ने लद्दाख की 3 ऊंची चोटियां कीं फतह
- IIT Roorke में ई-रिक्शा की टक्कर से प्रोफेसर की पत्नी की मौत, मॉर्निंग वॉक के दौरान हुआ हादसा
- Udham Singh Nagar में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 3 निरीक्षकों के तबादले, नानकमत्ता कोतवाली की कमान शंकर सिंह बिष्ट को
प्रयाग भारत, रायपुर : राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर आई है. रायपुर एयरपोर्ट पर सुबह इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है. इंडिगो की दुर्गापुर मुंबई फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है.
फ्लाइट में अचानक बेहोश हो गया युवक: फ्लाइट में बैठे एक युवक की अचानक तबीयत खराब हो गई. जिसके बाद अफरातफरी मच गई. पायलट ने तुरंत रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई.
बेहोश होने के बाद युवक की मौत: जानकारी मिली है कि इंडिगो की दुर्गापुर मुंबई फ्लाइट में एक युवक अचानक अपनी सीट पर बैठे बैठे बेहोश होकर गिर गया. जिसके बाद आनन फानन में फ्लाइट को रायपुर एयरपोर्ट पर उतारा गया. युवक की तुरंत रायपुर एयरपोर्ट पर मेडिकल जांच की गई और माना सिविल अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया.
बल्ड कैंसर का पेशेंट था युवक, इलाज के लिए जा रहा था मुंबई: बताया गया कि युवक का नाम गौतम बावरी है. उसकी उम्र लगभग 24-25 साल है. जो वर्धमान पश्चिम बंगाल का निवासी था. मृतक बल्ड कैंसर का पेशेंट था और टाटा मेमोरियल में कैंसर के इलाज के लिए मुंबई जा रहा था. इसी दौरान फ्लाइट में अचानक युवक बेहोश हो गया और तुरंत उसकी मौत हो गई.