युवती ने अपने लवर के खिलाफ शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप लगाए
Summary
ख़बर शेयर करें -प्रयाग भारत, मध्यप्रदेश : राजधानी भोपाल में एक युवती ने अपने लवर के खिलाफ शादी का वादा करके शारीरिक संबंध बनाने के आरोप लगाए हैं। युवती का आरोप है कि प्यार में फांसकर युवक ने 5 साल तक […]
More On prayagbharat
- Uttrakhand में ‘गधे-घोड़े’ बयान पर सियासत तेज, गणेश गोदियाल ने मथुरा दत्त जोशी का नाम लेकर BJP पर कसा तंज
- Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार
- Rahul Gandhi का ऐलान, 12 अक्टूबर को फिर सड़कों पर उतरेगा INDIA गठबंधन; मोदी सरकार पर साधा निशाना
- Rajaji टाइगर रिजर्व में वन्यजीव सप्ताह, हथिनी अरुंधती को दी श्रद्धांजलि; 14 लोको पायलट और 50 वनकर्मी
- Champawat में पहली बार कैबिनेट बैठक, उपनल और PG डॉक्टरों समेत कई प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
प्रयाग भारत, मध्यप्रदेश : राजधानी भोपाल में एक युवती ने अपने लवर के खिलाफ शादी का वादा करके शारीरिक संबंध बनाने के आरोप लगाए हैं। युवती का आरोप है कि प्यार में फांसकर युवक ने 5 साल तक इसके साथ संबंध बनाए और जब शादी की बात आई तो फोन उठाना ही बंद कर दिया। युवती ने प्रेमी के खिलाफ रेप की शिकायत दर्ज कराई है। जानकारी की मुताबिक युवती मिसरोद इलाके में किराए के मकान में रहती है। शादी का वादा करके प्रेमी ने कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।
युवती 24 साल है । लड़की ने आरोप लगाया है कि साल 2020 में उसकी मुलाकात एक प्रोग्राम के दौरान युवक से हुई थी। दोनों के बीच फोन पर बातचीत होने लगी और एक दिन उसने मिलने के लिए होटल बुलाया। लड़की होटल चली गई वहां पर उसे उसके साथ शादी का वादा युवक ने किया और शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद तो ये सिलसिला 5 सालों से चलता ही रहा।
अब फोन तक नहीं उठा रहा है आरोपी
लड़की का कहना है कि पिछले दिनों उसने प्रेमी को शादी के लिए कहा तो साफ मुकर गया और अब फोन उठाना भी बंद कर दिया है। लिहाजा पुलिस ने लड़की की शिकायत पर मामला दर्ज करके युवक की तलाश शुरु कर दी है।