प्रेम प्रसंग के चलते युवती ने यह कदम उठाया, युवती ने पहले ज़हर खाया और फिर आग लगाकर आत्महत्या कर ली
Summary
ख़बर शेयर करें -प्रयाग भारत, इंदौर : मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के मल्हारगंज थाना क्षेत्र में एक युवती ने पहले ज़हर खाया और फिर आग लगाकर आत्महत्या कर ली। संभवतः प्रेम प्रसंग के चलते युवती ने यह कदम उठाया। पुलिस […]
More On prayagbharat
- Kumaon : भैया दूज से पहले कुमाऊं में निभाई गई सदियों पुरानी अन्नकूट परंपरा, पारंपरिक तरीके से महिलाओं ने कूटे च्यूड़े
- Ankita Bhandari केस: माता-पिता के दिल्ली पहुंचने की भनक नहीं लगी, पौड़ी के LIU इंस्पेक्टर सस्पेंड
- Uttrakhand में ‘गधे-घोड़े’ बयान पर सियासत तेज, गणेश गोदियाल ने मथुरा दत्त जोशी का नाम लेकर BJP पर कसा तंज
- Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार
- Rahul Gandhi का ऐलान, 12 अक्टूबर को फिर सड़कों पर उतरेगा INDIA गठबंधन; मोदी सरकार पर साधा निशाना
प्रयाग भारत, इंदौर : मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के मल्हारगंज थाना क्षेत्र में एक युवती ने पहले ज़हर खाया और फिर आग लगाकर आत्महत्या कर ली। संभवतः प्रेम प्रसंग के चलते युवती ने यह कदम उठाया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम करते हुए जांच शुरू कर दी है। मध्य प्रदेश के इंदौर में आत्महत्या के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में एक युवती ने अपने घर में पहले ज़हर खाया और उसके बाद गैस सिलेंडर की नली खोलकर ख़ुद को आग के हवाले कर दिया। इसमें वह गंभीर रूप से झुलस गई।
परिजनों ने तत्काल उसे अस्पताल पहुँचाया, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। पूरा मामला इंदौर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र का है। यहाँ की रहने वाली कृति ने पहले ज़हर खाया और फिर किचन में जाकर गैस सिलेंडर की नली खोली और आग लगा दी। इसमें वह गंभीर रूप से झुलस गई। परिजन मौके पर पहुँचे और तुरंत उसे अस्पताल ले गए, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
इस पूरे मामले में युवती ने 6 पेज का सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें माता-पिता से माफ़ी माँगने का ज़िक्र है। साथ ही प्रेम प्रसंग का मामला भी सामने आ सकता है। फिलहाल किसी के बयान दर्ज नहीं हुए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
एडिशनल DCP राजेश दंडोतिया ने बताया कि इस पूरे मामले में एक युवक का नाम सामने आया है, जो सुसाइड नोट में लिखा गया है। परिजनों के बयान होना अभी बाकी हैं। वहीं पुलिस ने इस मामले में दो युवकों को हिरासत में लिया है।