दिल्ली: दो स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी
Summary
Spread the loveप्रयाग भारत, नई दिल्ली: दिल्ली में सोमवार सुबह दो निजी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। इस समय तक बच्चे अपनी क्लास के लिए स्कूल पहुंच चुके थे। धमकी का मामला सामने आते ही सबसे पहले बच्चों […]
More On prayagbharat
- Rishikesh मंडी समिति के टावर पर चढ़ा युवक, मांगें पूरी होने तक नीचे उतरने से किया इनकार; भ्रष्टाचार के लगाए आरोप
- NEET विवाद के बाद NTA के नए कार्यालय में CISF तैनात होगी, गोपनीय क्षेत्रों की बढ़ाई जाएगी सुरक्षा
- Vande Bharat एक्सप्रेस में मिले 4 लावारिस बैग, 42.7 किलो गांजा बरामद
- Dehradun पुलिस में बड़ा फेरबदल, 22 उपनिरीक्षक-अपर उपनिरीक्षक के तबादले
- Pithoragarh के दो पर्वतारोहियों ने लद्दाख की 3 ऊंची चोटियां कीं फतह
प्रयाग भारत, नई दिल्ली: दिल्ली में सोमवार सुबह दो निजी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। इस समय तक बच्चे अपनी क्लास के लिए स्कूल पहुंच चुके थे। धमकी का मामला सामने आते ही सबसे पहले बच्चों को घर भेजा गया और पुलिस को जानकारी दी गई। फायर डिपार्टमेंट और दिल्ली पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।
दिल्ली दमकल सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। डीएफएस अधिकारी ने बताया कि सुबह सात बजकर छह मिनट पर दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस), आरके पुरम और सुबह छह बजकर 15 मिनट पर जीडी गोयनका, पश्चिम विहार में बम की धमकी वाला फोन आया।
श्वान दस्ता, बम निरोधक दल और स्थानीय पुलिस सहित दमकल विभाग के अधिकारी स्कूलों में पहुंचे तथा तलाश अभियान शुरू किया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अब तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में आगे की जांच जारी है।