रोडवेज बस पर अज्ञात हमलावरों ने किया पथराव, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
Summary
ख़बर शेयर करें -प्रयाग भारत, जींद : जींद-चंडीगढ़ रूट पर मंगलवार रात रोडवेज बस पर अज्ञात हमलावरों ने पथराव कर दिया। इस घटना में बस का अगला शीशा टूट गया, लेकिन चालक की त्वरित सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल […]
More On prayagbharat
- Kumaon : भैया दूज से पहले कुमाऊं में निभाई गई सदियों पुरानी अन्नकूट परंपरा, पारंपरिक तरीके से महिलाओं ने कूटे च्यूड़े
- Ankita Bhandari केस: माता-पिता के दिल्ली पहुंचने की भनक नहीं लगी, पौड़ी के LIU इंस्पेक्टर सस्पेंड
- Uttrakhand में ‘गधे-घोड़े’ बयान पर सियासत तेज, गणेश गोदियाल ने मथुरा दत्त जोशी का नाम लेकर BJP पर कसा तंज
- Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार
- Rahul Gandhi का ऐलान, 12 अक्टूबर को फिर सड़कों पर उतरेगा INDIA गठबंधन; मोदी सरकार पर साधा निशाना
प्रयाग भारत, जींद : जींद-चंडीगढ़ रूट पर मंगलवार रात रोडवेज बस पर अज्ञात हमलावरों ने पथराव कर दिया। इस घटना में बस का अगला शीशा टूट गया, लेकिन चालक की त्वरित सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया। गनीमत ये रही कि किसी यात्री को कोई चोट नहीं आई।
रोडवेज प्रबंधक राहुल जैन ने बताया कि घटना की शुरुआत बस स्टैंड पर हुई थी। टिकट काउंटर पर एक बुजुर्ग यात्री को लेकर कुछ युवकों का रोडवेज कर्मचारी से विवाद हो गया। विवाद के बाद, जब बस स्टैंड से निकलकर नेशनल हाइवे पर पहुंची, तभी एक टियोटा गाड़ी में सवार हमलावरों ने बस के सामने गाड़ी अड़ा दी और पथराव शुरू कर दिया।
वीडियो फुटेज की जा रही आरोपियों की पहचान- रोडवेज प्रबंधक
प्रबंधक ने बताया बस में करीब 30 यात्री सवार थे। हमले के दौरान यात्रियों ने पथराव करने वालों की वीडियो रिकॉर्डिंग की, जो पुलिस जांच में अहम सबूत साबित हो सकती है। चालक ने तुरंत बस को सिविल लाइन थाना ले जाकर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। राहुल जैन ने कहा कि चालक की सूझबूझ से सभी यात्री सुरक्षित रहे। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और वीडियो फुटेज के आधार पर उनकी पहचान की जा रही है।