उत्तराखंड: सीएम पुष्कर सिंह धामी आज बागेश्वर जिले के दौरे पर रहेंगे
Summary
Spread the loveप्रयाग भारत, बागेश्वर : उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी आज बागेश्वर जिले के दौरे पर रहेंगे। जहां वे कई संगठनों के पदाधिकारियों से संवाद करेंगे। सीएम धामी 12.10 पर पदाधिकारियों से बातचीत करेंगे। प्रशासन ने सीएम धामी के […]
More On prayagbharat
- देहरादून रोड पर इलेक्ट्रिक स्कूटी बनी आग का गोला, मची अफरा-तफरी
- रुड़की में भीषण सड़क हादसा : कंपनी की बस ने बाइक को मारी टक्कर, दो मजदूरों की मौत
- हरिद्वार में सूखी नदी बनी आफत, तेज बहाव में बहीं दो कारें ; पुलिस ने रेस्क्यू कर निकाला
- चकराता में दर्दनाक सड़क हादसा : अनियंत्रित कार पलटी, 24 वर्षीय युवक की मौत
- बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी केस: मुख्य आरोपी प्रमोद नौटियाल 31 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर, जांच तेज
प्रयाग भारत, बागेश्वर : उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी आज बागेश्वर जिले के दौरे पर रहेंगे। जहां वे कई संगठनों के पदाधिकारियों से संवाद करेंगे। सीएम धामी 12.10 पर पदाधिकारियों से बातचीत करेंगे। प्रशासन ने सीएम धामी के दौरे की तैयारियां पूरी कर ली है। सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
बताया जा रहा है कि सीएम धामी भाजपा कार्यालय बागेश्वर में पदाधिकारियों से संवाद करेंगे।जिसका समय 3:00 से 3:30 बजे तक निर्धारित है. शाम 4:00 बजे CM कलेक्ट्रेट सभागार में जिले की विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक लेंगे। दिनभर का कार्यक्रम पूरा करने के बाद वह 5:45 बजे लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह में पहुंचेंगे और वहीं रात्रि विश्राम करेंगे।
सीएम धामी के दौरे को लेकर प्रशासन ने ट्रैफिक सिस्टम में बड़ा बदलाव किया है। शहर के मुख्य इलाकों में वीआईपी मूवमेंट के चलते दो दिनों तक हल्के, भारी और टैक्सी वाहनों की एंट्री पूरी तरह बंद रहेगी। प्रशासन ने आम जन से अपील की है। साथ ही सभी वाहन चालकों को डायवर्जन रूट का उपयोग करने के निर्देश दिए हैं।